मनोरंजन

Pandya Store 17 September 2021: पाड्या निवास में चोरों की एंट्री, धरा के ज़ेवर किए चोरी

Pandya Store 17 September 2021: क्रिश अपने कॉलेज शिवा और रावी को बुलाता है। दोनो मिलकर प्रिंसिपल से मिलते है और क्रिश की कम अटेंडेंस पर बात करते है। दूसरी तरफ पाड्या निवास में चोर आ जाते हैं और धरा के सारे ज़ेवर चुरा लेते हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2021, 11:31 AM IST
5464-cast-of-pandya-store.jpg

नई दिल्ली। एपिसोड की शुरुआत होती है जब पाड्या स्टोर में शिवा की दोस्त कुछ लेने आती है। गौतम शिवा को खिलखिला देख खुश होता है। शिवा को बाद में क्रिश का फोन आता है। क्रिश शिवा को उसकी कम अटेंडेंस के लिए कॉलेज बुलाता है। उधर सुमन घर में बहुओं को आवाज़ लगाती है मगर कोई भी जवाब नही देता। सुमन जब पूरे घर में ढूंढती है तो वो देखती है कि धरा सो रही है। सुमन उसे डिस्टर्ब नही रहती और गेट लगा कर चली जाती है।

पाड्या निवास में अंजान औरतें घुस जाती है

सुमन देखती है कि दो औरते उसके घर घुस रही है। सुमन उनसे जब पुछती है कि वो यहां क्या कर रही है तो वो बताती है कि वो पूराने बर्तन की जगह नए बर्तन बेचने आई हैं। वही दूसरी तरफ ऋषिता ऑफिस में फंस जाती है और सुमन को दवाई लाने में लेट हो रही है।

शिवा क्रिश के कॉलेज पहुंचता है

शिवा क्रिश के फोन करने के बाद कॉलेज जाता है। क्रिश शिवा को बोलता है कि उसकी कॉलेज में अटेंडेंस कम है जिसका समाधान उसे निकालना होगा। क्रिश किसी काम से कॉलेज के अंदर जाता है तभी वहां शिवा की बचपन की दोस्त आ जाती है। शिवा उसको पहचान नही पता पर बाद में वो उसे पहचान लेता है। थोड़ी देर बाद वहां रावी आ जाती है और शिवा और उसकी दोस्त को बात करते हुए देखती है। शिवा की दोस्त उससे पुछती है कि उसने पढ़ाई क्यो छोड़ दी। रावी ये सुन कर हैरान हो जाती है कि शिवा पढ़ाई में अच्छा था फिर भी उसने पढ़ाई छोड़ दी।

सुमन हो जाती है बेहोश

पाड्या निवास पर आई अंजान औरते सुमन को वश में कर लेती है। सुमन थोड़ी देर बाद बेहोश हो जाती है। वो औरतें घर लुटने की मंशा से आई है और खाली घर को देखकर उनको लौटने का अच्छा मौका मिल जाता है। उधर रावी और शिवा एक दूसरे से फिर लड़ने लगते है। क्रिश दोनो को बताता है कि उनको प्रिंसिपल के पति पत्नी की तरह मिलना होगा।

धरा को चोर रस्सी से बांध देते है

चोर पूरे घर में चोरी के लिए समान ढूंढ रही है तभी उन्हे धरा दिखाई देती है। वो धरा के ज़ेवर उतारने लगती है। धरा की निंद टूट जाती है और वो खबरा कर उठ जाती है। चोर उसको रस्सी से बांध देती है और धरा के सारे ज़ेवर निकाल लेती है। वो औरतें पाड्या निवास से निकलती है तभी उन्हे गेट पर ऋषिता मिल जाती है। ऋषिता अपनी पूरी जान लगा देती है उन चोर को रोकने में।

Published on:
Also Read
View All