मनोरंजन

Pandya Store 23 September 2021 Episode Written Episode: अनीता की लाई हुई क्रिम से धरा को हो गया रिएक्शन

Pandya Store 23 September 2021: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि धरा रावी को समझाती है कि वो शिवा से बात करें। रावी उसकी बात नहीं सुनेगी और वहां से चली जाएगी। वही अनीता धरा के लिए क्रिम लाएगी जिससे धरा को एलर्गी हो जाएगी।

2 min read
Sep 23, 2021
pandya-store-1.jpg

नई दिल्ली। सुमन रावी को बोलती है कि वो कुछ दिनों में यहां से चली जाएगी क्योकि उसका तलाक होने वाला है। सुमन बोलती है कि धरा के मां बनने के बाद वो बच्चे में व्यस्त हो जाएगी इसलिए ऋषिता को घर संभालना पड़ेगा। सुमन शिवा की दूसरी शादी की बात करती है जिसे सुन कर रावी चौंक जाती है। ऋषिता को दूसरी नौकरी मिलती है पर वो भी इनकार कर देती है।

रावी धरा के लिए नाश्ता लाती है। धरा बोलती है कि रावी उसकी सबसे अच्छे से देखभाल करती है। धरा रावी से शिवा को छोड़ने की वजह जानना चाहती है। रावी बोलती है कि वो खाना खाने जा रही है पर धरा उसे रोक लेती है और बोलती है कि जब तक वो जवाब नहीं देती वो उसे नहीं जाने देगी। रावी बताती है कि शिवा अपने आप को उसके दोस्तों से कंपेयर करता है और खुद को कम आंकता है। धरा बताती है कि शिवा सबसे अच्छा है और उसे शिवा से बैठ कर बात करनी चाहिए। रावी शिवा में बात करने से मना कर देती है और चली जाती है।

शिवा एक कपड़े की दुकान के पास रुकता हैं और स्टाइलिश कपड़ो को देखता है। उसे याद आता है कि रावी के दोस्तों ने उनकी ड्रेसिंग के लिए उनका अपमान किया था। ऋषिता शिवा को देखती है और सोचती है कि वह यहाँ क्या कर रहा है। दुकानदार पूछता है कि वह किसके लिए कपड़े देख रहा है क्योंकि यह उसके स्टाइल के कपड़े नहीं हैं।

रावी गौतम के घर आने पर उस से पूछती है कि वो थके हुए लग रहे हैं।गौतम बताता है कि शिवा ने बाइक जला दी थी, इसलिए उसे दुकान के कामों के लिए पैदल ही जाना पड़ता है। अनिता धरा के लिए ब्यूटी क्रीम लाई है और वो गौतम बोलती है कि ये क्रीम उसे कृष ने बाजार में बताया था कि वो धरा के लिए ये क्रिम ढूंढ रहा था।

अनीता की लाई हुई क्रिम धरा गुस्से में ले लेती है। बाद में धरा की चीखती है जिसे सुन कर रावी और गौतम दौड़ कर धरा के पास जाते हैं। ब्यूटी क्रीम की वजह से धारा को एलर्जी हो जाती है और वो गौतम पर अपना गुस्सा निकालती है। गौतम धरा के फेस पर आइस क्यूब लगाता है।

बाद में धारा एक चूड़ी वाले को देखती है और उसे घर के अंदर ले जाकर चूड़ियाँ खरीदती है। ऋषिता वहां आती है और चूड़ियां खरीदती है। धरा ऋषिता से कहती है कि उसे बाजार से वही चूड़ियां कम कीमत में मिलेंगी। ऋषिता गुस्सा हो जाती है और धरा पर आरोप लगाती है कि वह जानबूझकर उसका अपमान कर रही है ताकि यह दिखाया जा सके कि वो पैसे संभालती है।

Published on:
23 Sept 2021 03:08 pm