मनोरंजन

शाहरुख खान को अल्फा और मर्दानगी का सिंबल बनाना चाहते थे !

हम शाहरुख को अल्फा और मर्दानगी का सिंबल बनाना चाहते थे, एक ऐसा व्यक्ति जो अपने लुक से एक ही समय में सहज रूप से कूल के साथ ही हॉट भी हो...

less than 1 minute read
Dec 06, 2022
शाहरुख खान को अल्फा और मर्दानगी का सिंबल बनाना चाहते थे !

आदित्य चोपड़ा और जाने-माने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की पठान दर्शकों को कैसी लगेगी यह तो वक़्त बताएगा, लेकिन फिल्म दर्शकों की धड़कन बढ़ा देने वाली, विजुअली एक्स्ट्रावैगेंजा फिल्म शाहरुख खान को किलिंग मशीन स्पाई के रूप में पेश करती है।

सिद्धार्थ कहते हैं, शाहरुख खान ने कई लुक में खुद को पेश किया है, जिन्होंने हमारे देश की पॉप-कल्चर को शेप दिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने फिल्मों में अपने स्टाइल से देश को और फैशनेबल बनाया है। इसलिए, पठान में एक दिलेर जासूस की भूमिका निभा रहे शाहरुख के लिए बेहद हटकर लुक तैयार करना एक टास्क और एक बड़ी चुनौती थी! हम शाहरुख को अल्फा और मर्दानगी का सिंबल बनाना चाहते थे, एक ऐसा व्यक्ति जो अपने लुक से एक ही समय में सहज रूप से कूल के साथ ही हॉट भी हो।


सिद्धार्थ कहते हैं, "उनके लुक को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए, मुझे लगता है कि दुनिया भर में उनके लाखों फैंस को हम एक और धांसू लुक देने में कामयाब रहे हैं, जिस पर वे गर्व और प्यार की बौछार कर सकते हैं।


जॉन के कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए, फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का कहना है पठान के लिए, हमें एक धांसू विलेन की जरूरत थी, जो बेहतरीन हो। फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने जा रही है।

Published on:
06 Dec 2022 09:48 am
Also Read
View All