मनोरंजन

‘इस बार मुझे मत चुनना’, पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह का इमोशनल पोस्ट, पति के लिए लिखी दर्द भरी बात

Jyoti Singh viral post: पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह को याद कर भावुक होने के बीच दूसरी पत्नी ज्योति सिंह का इमोशनल पोस्ट चर्चा में है। जानें पोस्ट में उन्होंने क्या लिखा और दोनों के रिश्ते की मौजूदा स्थिति क्या है।
2 min read
Aug 21, 2026
Jyoti Singh viral post
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का इमोशनल पोस्ट (सोर्स: x-@PawanSingh/@SatyaNamah16)

Pawan Singh first wife Neelam Singh: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिर चर्चा में हैं। एक तरफ ‘भोजपुरी बवाल’ के लेटेस्ट एपिसोड में वो अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद करते हुए भावुक नजर आए। इसी बीच उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह का एक इमोशनल पोस्ट सामने आया है, जिसे वह दोबारा शेयर करती दिखीं। पोस्ट में पति को संबोधित करते हुए लिखा गया है, 'अगर निभा सको तो इस बार मुझे मत चुनना।'

ज्योति सिंह का इंस्टा पोस्ट

ज्योति सिंह और पवन सिंह लंबे समय से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर विवाद चल चुका है और तलाक का मामला भी कोर्ट में लंबित है। ऐसे में ज्योति का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए यह स्पष्ट नहीं किया कि ये नोट सीधे पवन सिंह के लिए है।

'अगर नियति फिर हमें एक कहानी में लिखे'

ज्योति ने जिस पोस्ट को दोबारा शेयर किया, उसकी शुरुआत 'प्रिया पतिदेव' से होती है। इसमें पति से कहा गया है कि अगर नियति उन्हें दोबारा एक ही कहानी में लिखे तो इस बार उसका नाम अपने हिस्से से मिटा देना। पोस्ट में आगे लिखा है कि पति को ऐसी महिला चुननी चाहिए जो उसके दिन को पूरा कर सके, जिसे प्यार मांगने की जरूरत न पड़े और जिसकी खामोशी को वह समझ सके।

इस इमोशनल नोट में रिश्ते में खुद को खोने और अपनी जगह तलाशने के दर्द का भी जिक्र किया गया है। पोस्ट की सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली लाइन है, 'अगर प्रेम निभा न सको तो किसी का जीवन मत चुनना और अगर निभा सको तो इस बार मुझे मत चुनना।' पोस्ट के आखिर में लिखा है, 'मैं दुआ बनकर रहूंगी, पर इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।'

पवन सिंह की पहली पत्नी को याद कर भावुक हुए एक्टर

बता दें, नीलम की मौत मार्च 2015 में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत के बाद उनकी बहन ने पवन के व्यस्त कामकाजी शेड्यूल और नीलम के अकेलेपन को लेकर दावे किए थे।

पवन सिंह ने नीलम की मौत के बाद साल 2018 में ज्योति सिंह से अरेंज मैरिज की थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं और दोनों अलग रहने लगे।

ज्योति ने पवन पर लगाए थे कई आरोप

ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा है। ज्योति ने पवन पर कई आरोप भी लगाए हैं, हालांकि पवन ने इन आरोपों से इनकार किया है। दोनों के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया चल रही है और अभी तक उनका आधिकारिक तलाक नहीं हुआ है।

ऐसे में पवन के अपनी पहली पत्नी को याद कर भावुक होने और उसी दौरान ज्योति सिंह के इस दर्द भरे पोस्ट को शेयर करने से दोनों की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

Updated on:
21 Aug 2026 03:34 pm
Published on:
21 Aug 2026 03:34 pm
Also Read
View All
‘ब्रह्मास्त्र 2’ में आलिया भट्ट का कटेगा पत्ता? रणबीर कपूर की फिल्म में सिर्फ 25 दिन शूट करेंगी एक्ट्रेस!

‘मां ने मैगजीन पढ़कर अपनी चूड़ियां तोड़ दीं’, पिता कमाल अमरोही संग सौतेली मां मीना कुमारी की शादी पर बेटे का बयान

‘2 करोड़ रुपये के दावे’ पर ताजदार अमरोही ने तोड़ी चुप्पी, प्रीति जिंटा को लेकर कहा- ‘वो गोद ली हुई बेटी नहीं थीं’

फिल्मों में वापसी पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं इसके बारे में नहीं सोचती’, धर्मेंद्र की फैमिली से अनबन पर भी की बात

‘मधुबाला ने अब्बा को पहली पत्नियों को तलाक देने के लिए कहा’, कमाल अमरोही के बेटे ताजदार ने बताया क्यों टूटा था दोनों का रिश्ता