21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ब्रह्मास्त्र 2’ में आलिया भट्ट का कटेगा पत्ता? रणबीर कपूर की फिल्म में सिर्फ 25 दिन शूट करेंगी एक्ट्रेस!

Alia Bhatt Brahmastra 2: 'ब्रह्मास्त्र 2' में आलिया भट्ट के रोल को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। दावा है कि एक्ट्रेस करीब 25 दिन शूट करेंगी और फिल्म में देव-अमृता की कहानी पर ज्यादा फोकस रहेगा।
2 min read
Google source verification
Alia Bhatt Brahmastra 2

'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर आया अपडेट (सोर्स: x-@BollyChronicle)

Ranbir Kapoor Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। 2022 में रिलीज हुई फिल्म के पहले पार्ट में फीमेल लीड रहीं आलिया भट्ट का 'ब्रह्मास्त्र 2' में रोल पहले की तुलना में ज्यादा हो सकता है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में आलिया करीब 25 दिनों तक शूटिंग कर सकती हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

'ब्रह्मास्त्र 2' में आलिया का छोटा रोल?

'बॉलीवुड हंगामा' में दावा किया गया है कि 'ब्रह्मास्त्र 2' में आलिया भट्ट थोड़े समय के लिए नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग करीब 125 दिनों तक चलने की योजना बताई जा रही है, जबकि आलिया के लगभग 25 दिनों तक शूट करने की उम्मीद है।

इससे संकेत मिलता है कि इस बार फिल्म की कहानी में आलिया का रोल पहले पार्ट जितना बड़ा नहीं होगा। हालांकि, इसे फिलहाल आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया गया है।

रणबीर-दीपिका पर रहेगा ज्यादा फोकस

'ब्रह्मास्त्र 2' में देव और अमृता के किरदारों को ज्यादा प्रमुखता दी जाएगी। देव का किरदार रणबीर कपूर निभाने वाले हैं, जबकि अमृता के रोल के लिए दीपिका पादुकोण से बातचीत चलने की बात कही गई है।

अगर दीपिका की कास्टिंग फाइनल होती है, तो रणबीर और दीपिका की जोड़ी फिल्म की कहानी के अहम हिस्से में नजर आ सकती है। दीपिका ने 'ब्रह्मास्त्र' के पहले पार्ट में अमृता का छोटा-सा किरदार निभाया था, जिसकी झलक आखिर में दिखाई गई थी।

'ब्रह्मास्त्र 3' में आलिया-दीपिका की बड़ी भूमिका?

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 'ब्रह्मास्त्र 3' में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को पैरेलल लीड रोल में दिखाया जा सकता है। यानी दूसरे पार्ट में आलिया का स्क्रीन टाइम कम होने के बावजूद तीसरे पार्ट में उनके किरदार को ज्यादा अहमियत मिलने की संभावना बताई जा रही है। हालांकि, 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' को लेकर सामने आई इन जानकारियों पर अभी मेकर्स की आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

आलिया भट्ट की फिलहाल आधिकारिक तौर पर घोषित फिल्मों में संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे। फिल्म जनवरी 2027 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आलिया के 'द हाउसमेड' के हिंदी रीमेक में काम करने की भी चर्चा है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

दीपिका के पास 'किंग' और 'राका'

वहीं, दीपिका पादुकोण की बात करें तो वो शाहरुख खान स्टारर 'किंग' और 'राका' जैसी फिल्मों से जुड़ी हैं। 'किंग' इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है, जबकि 'राका' के 2027 में बड़े पर्दे पर आने की बात कही गई है। फिलहाल 'ब्रह्मास्त्र 2' में आलिया भट्ट के रोल और दीपिका पादुकोण की कास्टिंग को लेकर फैंस की नजर मेकर्स की आधिकारिक घोषणा पर है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग