मनोरंजन

सलमान खान नहीं, ये है मौनी रॉय के बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ में डेब्यू की असली वजह

मौनी रॉय को दर्शकों से मिले प्यार का ही नतीजा है कि उन्हें बड़े पर्दे पर पहली ही फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। फिल्म गोल्ड के निर्माता रितेश सिधवानी का कहना है कि इस फिल्म के लिए किसी ने मौनी कि सिफारिश नहीं की, अपनी प्रतिभा के चलते उन्हें यह फिल्म मिली है।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2017, 10:50 AM IST
Feature image

छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग और अदाओं का जादू बिखेर चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। ये सब टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय को दर्शकों से मिले प्यार का ही नतीजा है कि उन्हें बड़े पर्दे पर पहली ही फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। फिल्म को लेकर ये खबरें थी कि मौनी को इस फिल्म में सलमान खान की वजह से कास्ट किया गया।

हाल ही में वेब श्रृंखला 'इनसाइड एज' की सफलता के जश्न में उपस्थित फिल्म गोल्ड के निर्माता रितेश सिधवानी से पूछा गया कि क्या मौनी को यह फिल्म स्टार अभिनेता सलमान खान की सिफारिश पर मिली है? तो इसके जवाब में रितेश ने इन सारी बातों को अफवाह बताते हुए कहा, "ईमानदारी से कहूं तो किसी ने उनकी सिफारिश नहीं की। वह प्रतिभाशाली हैं। यह कहकर कि किसी ने उसकी सिफारिश की है, उनकी प्रतिभा को नजर अंदाज करना होगा। इसके लिए उन्होंने शानदार ऑडिशन दिया था।" "फरहान अख्तर, रीमा कागती सभी ने उनका ऑडिशन देखा और हमने उन्हें चुना, जैसे अन्य कलाकारों को चुनते हैं। ऑडिशन देने के बाद वह फिल्म का हिस्सा बनीं, सिफारिश के आधार पर नहीं।"


अक्षय कुमार और मौनी रॉय की इस अपकमिंग फिल्म का नाम 'गोल्ड' है। आपको बता दें कि यह फिल्म भारत के आजादी के बाद के 1948 के ओलम्पिक पर आधारित होगी। इस फिल्म में आजाद भारत की ओलम्पिक में पहले गोल्ड मेडल जीतने की कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में मौनी, अक्षय कुमार के साथ साथ महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और इस समय लीड्स में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। रितेश सिधवानी ने बताया कि लीड्स में फिल्म की शूटिंग अगस्त के अंत तक चलेगी। उन्होंने कहा, ''इसके बाद हम पंजाब में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, लेकिन 'गोल्ड' अगस्त, 2018 में रिलीज होगी।"

Published on: