मनोरंजन

‘राब्ता’ में 324 साल के बुड्ढे के रोल में राजकुमार राव का यह नया लुक देखकर हैरान रह जाएंगे आप

राजकुमार राव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म 'राबता' में अपने लुक को शेयर किया है। राजकुमार का यह लुक ट्विटर पर आते ही चर्चा का विषय बन गया है। खबरों के अनुसार इस फिल्म में राजकुमार राव 324 साल के एक बुड्ढे का किरदार निभाएंगे।

2 min read
Apr 21, 2017

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'राब्ता' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के लीड कैरेक्टर सुशांत और कृति के लव अफेयर की खबरों की वजह से इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इतंजार कर रहे है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। एक बार फिर से फिल्म 'राब्ता' चर्चा में आ गई है। लेकिन इस बार इन चर्चाओं की वजह सुशांत या कृति नहीं बल्कि अभिनेता राजकुमार राव है।

राजकुमार राव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म 'राब्ता' में अपने लुक को शेयर किया है। राजकुमार का यह लुक ट्विटर पर आते ही चर्चा का विषय बन गया है। राजकुमार राव के इस लुक को देककर आप हैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार इस फिल्म में राजकुमार राव 324 साल के एक बुड्ढे का किरदार निभाएंगे। राजकुमार राव इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में भी राजकुमार राव की झलक नजर आई थी।

And here is my Guest appearance from #Raabta. pic.twitter.com/AZaHryWX6a

— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) April 21, 2017

And here is my Guest appearance from #Raabta. pic.twitter.com/AZaHryWX6a

आपको बता दें कि राजकुमार राव नेशलन अवॉर्ड जीत चुके है। तो जाहिर सी बात है कि उनकी प्रतिभा पर संदेह नहीं किया जा सकता। राजकुमार राव के इस लुक के लिए फिल्म मेकर दिनेश विजान ने लॉस एंजल्स से खास मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया था। राजकुमार को 324 साल के बुड्ढे का लुक देने के लिए 6 घंटे लगते थे। इस किरदार के लिए राजकुमार राव ने आवाज से लेकर अपनी बॉडी लैंग्वेंज तक सब बदला है। इस फिल्म से पहले राजकुमार राव फिल्म 'ट्रैप्ड' मेें नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी।

फिलहाल तो फिल्म 'राब्ता' से राजकुमार राव का यह लुक देखकर आप हैरान होने के साथ-साथ डर से आपकी चीख भी निकल सकती है।

Published on:
21 Apr 2017 11:26 am
Also Read
View All