मनोरंजन

‘वोट चोरों की बैंड बजनी चाहिए’, राखी सावंत ने कंगना रनौत पर कसा तंज, बोलीं- ‘कहां भाग गई ये’

Rakhi Sawant Statement: ‘वोट चोर’ विवाद के बीच राखी सावंत ने कंगना रनौत पर तंज कसा। राखी ने कंगना को ‘तोतली’ कहते हुए पूछा कि वह कहां गईं और अब इस मुद्दे पर कुछ क्यों नहीं बोल रहीं।
less than 1 minute read
• •
Oct 04, 2026
Rakhi Sawant
वोट चोर विवाद में कंगना रनौत पर भड़कीं राखी सावंत (सोर्स: Intasgram-RakhiSawant)

Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। चल रहे ‘वोट चोर’ विवाद के बीच राखी ने कंगना रनौत पर तंज कसा है। उन्होंने कंगना को ‘तोतली’ कहते हुए सवाल किया कि वह कहां गायब हैं और अब इस मुद्दे पर कुछ बोल क्यों नहीं रही हैं।

‘अभी कहां गई कंगना?’

राखी सावंत ने विवाद पर बात करते हुए कंगना रनौत को लेकर कहा, "रियली वोट चोरों की बैंड बजनी चाहिए भाई, बजनी चाहिए। अभी कहां गई कंगना? ये तोतली कहां भाग गई?"

राखी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने दोबारा कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वह कुछ बोल क्यों नहीं रही हैं। राखी का यह बयान सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों अभिनेत्रियों के बीच जुबानी तकरार चर्चा में आ गई है।

CJP के प्रोटेस्ट पर भी पूछा सवाल

बातचीत के दौरान राखी से जब पूछा गया कि वह 2 अक्टूबर को मुंबई में हुए CJP के प्रोटेस्ट में क्यों नहीं पहुंचीं, तो उन्होंने बताया कि वह उस दिन शूटिंग कर रही थीं। राखी ने कहा कि 2 अक्टूबर को CJP का प्रोटेस्ट था, लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि वह शूटिंग में व्यस्त थीं। इसी दौरान वह ‘प्रोटेस्ट’ शब्द बोलते हुए थोड़ी उलझती हुई भी नजर आईं।

राखी और कंगना के बीच लंबे समय से सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे को लेकर टिप्पणियां और मजाक देखने को मिलते रहे हैं। ऐसे में वोट चोर विवाद के बीच राखी का कंगना को लेकर यह बयान एक बार फिर दोनों के बीच की तकरार को सुर्खियों में ले आया है। हालांकि, कंगना रनौत की ओर से राखी के इस बयान पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Updated on:
04 Oct 2026 06:54 pm
Published on:
04 Oct 2026 06:48 pm
Also Read
View All
‘आपका काम सिर्फ मनोरंजन करना है’, नसीरुद्दीन शाह-अभिजीत दीपके की मुलाकात के बाद कलाकारों पर भड़के ‘महाभारत’ फेम पुनीत इस्सर

‘मैं दिल से इंडियन ही हूं’, ‘हनुमान अंश’ के पार्वती गाने में नजर आईं ईरानी एक्ट्रेस, बोलीं- मेरा भारत से पिछले जन्म का कनेक्शन

गौतम ने नहीं किया भरोसा तो छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द, बोलीं- ‘लोगों के बीच मेरी इमेज भी मायने रखती है’

संभव जैन की मौत के बाद समय रैना के नाम से वायरल हुआ स्क्रीनशॉट, क्या सच में किया था ये कमेंट?

‘दृश्यम 3’ में तब्बू का किरदार क्यों है कहानी की रीढ़? निर्देशक अभिषेक पाठक ने खोला ट्विस्ट का राज