25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / ‘मेरे लिए सीएम बनना जरूरी’, आरुषि निशंक संग शादी की अफवाहों के बीच चिराग पासवान का पुराना बयान वायरल

‘मेरे लिए सीएम बनना जरूरी’, आरुषि निशंक संग शादी की अफवाहों के बीच चिराग पासवान का पुराना बयान वायरल

Chirag Paswan-Arushi Nishank Marriage Rumours: अभिनेत्री आरुषि निशंक के साथ शादी की अफवाहों के बीच कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बयान दिया था। जब उनसे पूछा गया था कि उनके लिए क्या ज्यादा जरूरी है, शादी या फिर सीएम की कुर्सी तो चिराग ने बिना किसी झिझक के कहा था कि उनके लिए सीएम बनना ज्यादा जरूरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 25 Nov 2026, 9:04 AM IST

Chirag Paswan-Arushi Nishank Marriage Rumours

चिराग पासवान-आरुषि निशंक (फोटो सोर्स- Instagram/@arushi.nishank)

Chirag Paswan-Arushi Nishank Marriage Rumours: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी और अभिनेत्री आरुषि निशंक के साथ उनका नाम जोड़े जाने के बाद दोनों की शादी की अफवाहें भी सामने आई थीं। हालांकि, आरुषि ने हाल ही में इन खबरों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। इस बीच चिराग पासवान का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने शादी और मुख्यमंत्री की कुर्सी में से अपनी प्राथमिकता बताई थी। उनका जवाब था कि उनके लिए फिलहाल शादी से ज्यादा जरूरी मुख्यमंत्री बनना है।

शादी या मुख्यमंत्री की कुर्सी, चिराग ने क्या चुना था?

चिराग पासवान का यह पुराना इंटरव्यू एक निजी चैनल को दिया गया था। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि अगर उनके सामने शादी और मुख्यमंत्री की कुर्सी में से किसी एक को चुनने का विकल्प रखा जाए, तो वह किसे चुनेंगे?

इस सवाल पर चिराग ने बिना किसी झिझक के मुख्यमंत्री की कुर्सी को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि वह निश्चित रूप से मुख्यमंत्री की कुर्सी चुनेंगे, क्योंकि अभी वह शादी के लिए तैयार नहीं हैं। उनके इस जवाब से साफ था कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान राजनीतिक जिम्मेदारियों और अपने करियर पर है।

अब आरुषि निशंक के साथ शादी की अफवाहों के बीच चिराग का यही बयान सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में है। हालांकि, यह उनका पुराना बयान है और इसे आरुषि के साथ चल रही हालिया चर्चाओं पर उनकी प्रतिक्रिया नहीं माना जाना चाहिए।

मां की डांट से ज्यादा जनता की नाराजगी का डर

इंटरव्यू में चिराग पासवान से उनकी निजी जिंदगी और जनता के साथ रिश्ते को लेकर भी कुछ दिलचस्प सवाल पूछे गए थे। उनसे पूछा गया कि उन्हें मां की डांट से ज्यादा डर लगता है या जनता की नाराजगी से?

इस पर चिराग ने कहा कि उन्हें मां की डांट तो कभी पड़ी ही नहीं, लेकिन वह जनता की नाराजगी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। उन्होंने जनता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि उनके लिए जनता का विश्वास और समर्थन बेहद मायने रखता है।

चिराग के मुताबिक, वह हमेशा जनता के लिए काम करना चाहते हैं। उनके इस जवाब में उनकी राजनीतिक प्राथमिकताओं के साथ जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी का नजरिया भी दिखाई दिया।

आरुषि निशंक ने शादी की खबरों को बताया बेबुनियाद

दरअसल, चिराग पासवान और आरुषि निशंक के नाम की चर्चा साल 2024 में शुरू हुई थी। उस समय आरुषि चिराग से मिलने उनके आवास पहुंची थीं। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री को एक किताब भी भेंट की थी। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगी थीं।

धीरे-धीरे ये चर्चाएं शादी की खबरों तक पहुंच गईं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। अब एक समाचार एजेंसी से बातचीत में आरुषि ने इन खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया है।

कौन हैं आरुषि निशंक?

आरुषि निशंक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं। वह अभिनेत्री होने के साथ फिल्म निर्माता और प्रशिक्षित कथक डांसर भी हैं। उन्होंने राजनीति के बजाय मनोरंजन और कला की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।

फिलहाल आरुषि के बयान के बाद शादी की अफवाहों पर विराम लगता दिख रहा है। वहीं चिराग पासवान का पुराना इंटरव्यू एक बार फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को निजी जिंदगी से ऊपर रखा था।