24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / कौन हैं आरुषि निशंक? जिनके साथ वायरल हुई चिराग पासवान की तस्वीर, दोनों की उड़ीं शादी की अफवाहें

कौन हैं आरुषि निशंक? जिनके साथ वायरल हुई चिराग पासवान की तस्वीर, दोनों की उड़ीं शादी की अफवाहें

Chirag Paswan Marriage RumoursChirag Paswan Marriage Rumours: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके साथ आरुषि निशंक की तस्वीर वायरल हुई जिसके बाद चर्चा होने लगी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। आखिर कौन हैं आरुषि निशंक, चलिए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 24 Nov 2026, 3:07 PM IST

Chirag Paswan Marriage Rumours

चिराग पासवान-आरुषि निशंक (फोटो सोर्स- Instagram/arushi.nishank)

Chirag Paswan Marriage Rumours: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान इन दिनों अपनी राजनीतिक गतिविधियों के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। दरअसल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी और अभिनेत्री आरुषि निशंक के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा था। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद उनके अफेयर से लेकर शादी तक की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब लंबे समय बाद आरुषि ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने चिराग पासवान के साथ रिश्ते और शादी की खबरों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है।

कैसे शुरू हुई चिराग और आरुषि की शादी की चर्चा?

चिराग पासवान और आरुषि निशंक के रिश्ते की चर्चा साल 2024 में शुरू हुई थी। उस दौरान आरुषि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलने उनके आवास पहुंची थीं। ये एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसमें आरुषि ने उन्हें एक किताब भी भेंट की थी। मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।

धीरे-धीरे मामला अफेयर की चर्चाओं से आगे बढ़कर शादी की अटकलों तक पहुंच गया। हालांकि, दोनों की तरफ से कभी इस तरह के रिश्ते की पुष्टि नहीं की गई थी।

आरुषि निशंक ने शादी की खबरों को बताया गलत

लंबे समय तक इन चर्चाओं पर चुप रहने के बाद आरुषि निशंक ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में अपना पक्ष रखा। उन्होंने चिराग पासवान के साथ रिश्ते और शादी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। आरुषि ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर चल रही ये बातें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं। उनके इस बयान के बाद दोनों की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

कौन हैं आरुषि निशंक?

आरुषि निशंक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने राजनीति के बजाय मनोरंजन और कला की दुनिया को चुना। वह अभिनेत्री होने के साथ फिल्म निर्माता और प्रशिक्षित कथक डांसर भी हैं।

आरुषि ने वेब सीरीज 'लाइफ हिल गई' को प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो रीजनल फिल्म 'मेजर निराला' से भी जुड़ी रही हैं। यह फिल्म उनके पिता की लिखी किताब पर आधारित थी, जिसमें राजेश मालगुरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

जुबिन नौटियाल के गाने से मिली पहचान

आरुषि निशंक को लोकप्रियता सिंगर जुबिन नौटियाल के म्यूजिक वीडियो 'वफा ना रास आई' से मिली थी। इस गाने में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षित कथक डांसर भी हैं और TEDx स्पीकर के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर भी आरुषि की अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 14 लाख लोग फॉलो करते हैं। वह अक्सर अपने डांस वीडियो, फोटोशूट और आने वाले प्रोजेक्ट्स की झलकियां साझा करती रहती हैं।

फिलहाल आरुषि के बयान ने चिराग पासवान के साथ उनकी शादी की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। वायरल तस्वीरों के आधार पर शुरू हुई इन अटकलों को उन्होंने साफ तौर पर गलत बताया है।