मनोरंजन

‘रामायण’ के रामानंद सागर की पोती का बोल्ड डांस देख भड़के लोग, कहा- ‘शर्म नहीं आती’

रामायण के रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा ने हाल ही में एक नया गाना रिलीज किया है जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2024, 9:13 AM IST
sakshi_chopra.jpg
रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा का नया गाना रिलीज

टीवी शो 'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रामायण शो के हर कैरेक्टर ने लोगों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। रामानंद का नाम सुनते ही भक्ति वाले शो या रामायण की याद आती है। पर इस मामले में उनकी पोती बिल्कुल अपोजिट हैं। साक्षी चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियो को लेकर चर्चे में रहती हैं। उनके फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। वहीं साक्षी चोपड़ा अपने बोल्ड लुक की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। इसी बीच साक्षी चोपड़ा का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। अपने नए गाने में साक्षी चोपड़ा अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिखीं, जो लोगों को एकदम पसंद नहीं आ रहा है।

वीडियो देखने के बाद भड़के लोग
साक्षी चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'घोस्ट' सॉन्ग रिलीज किया है। इस गाने में साक्षी के डांस मूव्स की तारीफ हुई पर वो अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो गईं। साक्षी चोपड़ा के इस वीडियो को देखने के बाद लोग भड़क गए। साक्षी चोपड़ा की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा कि 'शर्म आनी चाहिए'। तो इसके अलावा साक्षी चोपड़ा को लोग सही से ड्रेस पहनने की सलाह देते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, आप इतने बोल्ड कपड़े पहन कर अपने परिवार की इज्जत खराब कर रही हो।

2023 में हुई थीं यौन उत्पीड़न की शिकार
साक्षी चोपड़ा ने 2023 में चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था, एक शो के दौरान उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की, जिसमें वह टाइगर-प्रिंट वाले ब्रालेट में थीं और खुलासा किया कि कैसे नेटफ्लिक्स शो के मेकर्स ने उनसे झूठे वादे किए। बाद में,उन्होंने सेक्शुअल टास्क करने को बोला था जो उन्हें पसंद नहीं आया था । साक्षी ने कहा था कि वो बोल्ड कपड़े पहन सकती हैं पर कुछ गलत नहीं कर सकती।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’