मनोरंजन

धार्मिक आस्था भी नहीं आई काम! 2000 करोड़ के क्लब का दावा हवा-हवाई, रणवीर सिंह की आंधी में जाने कैसे लड़खड़ाई ‘रामायण’?

Ramayana Box Office Collection: भारी-भरकम बजट और धार्मिक आस्था से जुड़ी होने के बावजूद रणबीर कपूर की 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' से पीछे क्यों रह गई?
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 1:47 PM IST
Ramayana movie
रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भारी पड़े रणवीर सिंह (सोर्स: X-@Sanskari_Girll)

Ramayana Movie: भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर अपनी भारी-भरकम लागत को निकालने के लिए कड़े संघर्ष से गुजर रही है। फिल्म से जुड़ी उम्मीदें आसमान पर थीं, क्योंकि इससे गहरी धार्मिक आस्था और पारिवारिक दर्शकों के बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में जुटने की उम्मीद थी। हालांकि, शुरुआती आंकड़ों और ओपनिंग वीकेंड के प्रदर्शन ने सबको चौंका दिया है। रणवीर सिंह की A रेटिंग वाली हिंसक स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जो दबदबा दिखाया है, उसने 'रामायण' को पीछे छोड़ दिया है।

भारी बजट और उम्मीदों का भारी दबाव

'रामायण' का सटीक बजट भले ही आधिकारिक तौर पर पूरी तरह सामने न आया हो, लेकिन प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​के दावों और खबरों के मुताबिक इसके पहले हिस्से की लागत ही करीब 1600 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म को अपने मुनाफे और लागत को पूरा करने के लिए ऐतिहासिक कमाई करनी होगी। 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को पार करना इसके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। जहां 'धुरंधर 2' ने अपनी रिलीज के साथ ही एक दिन में भारत में 100 करोड़ और दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड बनाया था, वहीं 'रामायण' ने भारत में 65 करोड़ और ग्लोबल स्तर पर 128 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की।

'A' रेटिंग और हिंसा के बावजूद आगे निकली 'धुरंधर 2'

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों के लिए ये एक बड़ा सवाल है कि बच्चों और परिवारों को लुभाने वाली 'रामायण' जैसी फैमिली-फ्रेंडली कहानी उस फिल्म से कैसे पिछड़ गई, जो भारी हिंसा और 'A' सर्टिफिकेट के साथ सिनेमाघरों में उतरी थी। 'धुरंधर 2' को इसके पहले पार्ट की जबरदस्त ब्लॉकबस्टर सफलता, रिलीज की बेहतरीन टाइमिंग और इसके राष्ट्रवादी विषयों का भरपूर फायदा मिला। पहला पार्ट सिनेमाघरों से उतरा भी नहीं था कि महज तीन महीने के भीतर इसका सीक्वल आ गया, जिससे दर्शकों का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया।

बॉक्स ऑफिस पर रणबीर बनाम रणवीर की जंग

पिछले एक दशक से बॉलीवुड में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की स्टार पावर को लेकर तुलना होती रही है। 'एनिमल' की सफलता के बाद रणबीर कपूर रेस में आगे निकलते दिखे थे, लेकिन 'धुरंधर 2' के साथ रणवीर सिंह ने एक बार फिर बाजी अपने नाम कर ली है। 'रामायण' के ओपनिंग डे के आंकड़े 'धुरंधर 2' के मुकाबले लगभग 36% कम रहे, जबकि पहले चार दिनों के लंबे वीकेंड में यह अंतर 32% कम दर्ज किया गया।

फिलहाल फिल्म का ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने का सपना तब तक मुश्किल लग रहा है, जब तक कि 'वर्ड ऑफ माउथ' में जबरदस्त तेजी नहीं आती। दिवाली के बाद की छुट्टियों से मिलने वाले फायदे और ओवरसीज (विदेशों) मार्केट में बेहतरीन प्रदर्शन ही 'रामायण' को इस रेस में बनाए रख सकता है।

Updated on:
9 Nov 2026, 1:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
SS Rajamouli की ‘वाराणसी’ का प्लॉट हुआ लीक? कुंभकर्ण के पुनर्जन्म से जुड़ी कहानी ने बढ़ाई हलचल

बिना वारंट घर में घुसे 15 पुलिसकर्मी, तमिल एक्टर बालाजी मुरुगाडोस का फूटा गुस्सा, बोले- मेरे घर में सिर्फ 3 बिल्लियां और एक कुत्ता मिला

दिलजीत दोसांझ के मुंबई शो को उड़ाने की धमकी, फिर भी नहीं बदली तारीख, जानें फोन और एंट्री को लेकर क्या है तैयारी

कपूर परिवार से बच्चन फैमिली तक, सितारों ने ऐसे मनाई दिवाली, खराब तबियत के बीच बिग-बी की तस्वीरों ने खींचा ध्यान

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार