मनोरंजन

विदेशी दर्शकों को नहीं दिखेगा भरत का त्याग और राम का वचन! ‘रामायण’ के इंटरनेशनल कट में हुआ बड़ा बदलाव

Ramayana Movie International Version Scenes: नितेश तिवारी की 'रामायण' के इंटरनेशनल वर्जन से 'राम-भरत मिलाप' का अहम दृश्य हटा दिया गया है, जबकि भारतीय वर्जन में एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस नहीं है।
3 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 1:32 PM IST
Ramayana Movie
विदेशी दर्शकों को अधूरी दिख रही है 'रामायण' की कहानी (सोर्स: x-@R0npz)

Ram Bharat Milap Scene: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है, लेकिन इसके हिंदी और इंटरनेशनल वर्जन के बीच के अंतर ने दर्शकों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। जहां भारत में रिलीज हुआ मूल हिंदी वर्जन 3 घंटे 15 मिनट का है, वहीं अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए इसके अंग्रेजी डब वर्जन के समय को आधा घंटा घटाकर 2 घंटे 45 मिनट कर दिया गया है। बता दें, इस कटौती के चलते विदेशी दर्शक न केवल ए.आर. रहमान के गानों का छोटा रूप देख रहे हैं, बल्कि फिल्म की भावनात्मक रीढ़ माने जाने वाले 'राम-भरत मिलाप' के अहम दृश्य से भी वंचित रह गए हैं।

इंटरनेशनल वर्जन से गायब है 'राम-भरत मिलाप'

फिल्म के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी DNEG द्वारा विकसित 'ब्रह्मा AI' तकनीक की मदद से अंग्रेजी डब वर्जन में कलाकारों के होंठों की मूवमेंट को डॉयलॉग के साथ सिंक किया गया है। नमित मल्होत्रा के मुताबिक, विदेशों में इंटरवल न होने और वहां के दर्शकों की देखने की आदतों को ध्यान में रखते हुए फिल्म को क्रिस्प रखने के लिए गानों को छोटा किया गया है।

हालांकि, IGN के मुताबिक, 2 घंटे 45 मिनट के इंटरनेशनल वर्जन से 'राम-भरत मिलाप' का पूरा सीन हटा दिया गया है। हिंदी वर्जन में ये दृश्य तब आता है जब वनवास के दौरान अयोध्या की सेना को आता देख लक्ष्मण (रवि दुबे) को संदेह होता है कि भरत (आदिनाथ कोठारे) सिंहासन के लिए राम (रणबीर कपूर) पर हमला करने आए हैं, लेकिन भरत वहां आकर पिता दशरथ (अरुण गोविल) के निधन की खबर देते हैं और अपनी मां कैकेयी (लारा दत्ता) की साजिश से असहमति जताते हुए राम से अयोध्या लौटने का आग्रह करते हैं।

बता दें, राम अपने पिता के वचन से बंधे होने के कारण लौटने से इनकार कर देते हैं और भरत से कहते हैं कि वे कैकेयी का त्याग न करें। इसके बाद भरत सिंहासन पर बैठने के बजाय राम की खड़ाऊँ मांगकर ले जाते हैं। ये सीन न केवल भरत के त्याग को दिखाता है, बल्कि आगे चलकर रावण (यश) द्वारा सीता (साई पल्लवी) के अपहरण और जटायु (अनमोल खेर की आवाज) की मृत्यु के बाद राम के उस संकल्प से भी जुड़ता है, जिसमें वे किस्मत के भरोसे बैठने के बजाय नियति को अपने हाथों में लेने का फैसला करते हैं।

भारतीय दर्शकों से छूटा एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस

इसमें मजेदार बात ये है कि कटौती सिर्फ इंटरनेशनल वर्जन में ही नहीं हुई है, बल्कि 3 घंटे 15 मिनट के भारतीय वर्जन में भी एक शानदार एक्शन सीक्वेंस गायब है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) पर इंटरनेशनल वर्जन के कुछ लीक वीडियो सामने आए हैं, जो शूर्पणखा (रकुल प्रीत सिंह) की नाक कटने के बाद असुर सेना के साथ हुई मुठभेड़ का हिस्सा हैं।

इस सीक्वेंस में भेड़ियों का एक झुंड एक गुफा के अंदर लक्ष्मण और सीता का पीछा करता है। जैसे ही भेड़िये उन पर झपटने वाले होते हैं और लक्ष्मण ढाल बनकर सामने आते हैं, तभी राम वहां पहुंचकर तीरों की बौछार से उन भेड़ियों का संहार करते हैं। लीक हुए इन दृश्यों पर विदेशी दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक दोनों वर्जन में किए गए इन बदलावों पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' की ऐतिहासिक दहाड़

इन बदलावों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। 5 नवंबर को रिलीज होने के बाद महज 13 दिनों के भीतर 'रामायण' ने दुनिया भर में 1483 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जिसमें भारत की 820 करोड़ रुपये से अधिक की नेट कमाई शामिल है। इसके साथ ही ये अब तक की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। उत्तरी अमेरिका, यूके, आयरलैंड, थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन के बाद अब इसे जल्द ही अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी रिलीज किया जाएगा।

Updated on:
19 Nov 2026, 1:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

अविनाश मिश्रा ने चीटिंग और ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों के बीच किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- यहीं छोड़ दें और आगे बढ़ें

अनन्या बिड़ला को एक ही शख्स ने बार-बार किया प्रपोज, अमीर घराने से आया था रिश्ता? करण जौहर के शो में खुलासा

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

‘ये बैड टच जैसा लग रहा है’, कीर्ति सुरेश के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैसस्किन ने की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस के सपोर्ट में आए फैंस