मनोरंजन

‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ जैसा हुआ ‘रामायण’ का क्लाइमैक्स! सनी देओल की एंट्री ने फैंस को चौंकाया

Sunny Deol Hanuman Role: रणबीर कपूर की 'रामायण' के अंत में भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल की एंट्री होगी। जानिए कैसे यह पोस्ट-क्रेडिट सीन 'बाहुबली' के क्लाइमैक्स की याद दिलाएगा।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 12:30 PM IST
Ramayana Movie 2026
'रामायण' के आखिरी सीन में होगा बड़ा धमाका (सोर्स: @cinemabazaar_)

Ramayana Film: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर फैंस के बीच दमदार उत्साह है। फिल्म में भगवान राम की रोल में रणबीर कपूर, रावण के किरदार में यश और माता सीता के रूप में साई पल्लवी नजर आएंगी। तो वहीं, फिल्म के लास्ट में सनी देओल की एंट्री दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज बनने वाली है। वो भगवान हनुमान के रूप में फिल्म के एंड क्रेडिट्स के दौरान दिखाई देंगे। इस सीक्वेंस की तुलना 'बाहुबली' के उस फेमस क्लाइमैक्स से की जा रही है, जिसने दर्शकों के मन में दूसरे पार्ट को लेकर क्रेज बढ़ा दिया है।

एंड क्रेडिट्स में होगी सनी देओल की दमदार एंट्री

सनी देओल की ये एंट्री फिल्म के पहले भाग के आखिरी हिस्से में होगी। इसमें खास सीक्वेंस के जरिए मेकर्स दूसरे भाग की कहानी के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करना चाहते हैं। 'बॉलीवुड हंगामा' के मुताबिक सनी देओल ने पहले भाग के बिल्कुल अंत में नजर आएंगे।

खबरों के मुताबिक, फिल्म का अंत सनी देओल की एंट्री के साथ होगा। ये सीन एंड क्रेडिट्स से ठीक पहले, मिड-क्रेडिट या पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस के रूप में दिखाया गया है। इसका मकसद दर्शकों को एक बड़े रोमांच के साथ छोड़ना है, ताकि वे फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार करें।

'बाहुबली' के क्लाइमैक्स की याद दिलाएगा सीन

बता दें, इस सीक्वेंस की तुलना एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' के पहले भाग के अंत से की गई है। फिल्म के आखिर में कटप्पा द्वारा बाहुबली को मारने का खुलासा दर्शकों के लिए बड़ा सवाल बन गया था। 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' इस सवाल ने दूसरे भाग को लेकर जबरदस्त उत्सुकता पैदा की थी।

इसी तरह 'रामायण' के मेकर्स को उम्मीद है कि पहले भाग के अंत में भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल की एंट्री दर्शकों को चौंका देगी और वे दूसरे भाग का इंतजार करेंगे।

सोशल मीडिया पर सनी देओल की एंट्री की चर्चा

सनी देओल की एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म में सनी देओल की मौजूदगी को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है, लेकिन वो खुद कोई खुलासा नहीं करना चाहते और उन्होंने सिर्फ दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की है।

वहीं, एक अन्य यूजर ने बताया कि सनी देओल हवा में उड़ते हुए आते हैं और 'जय श्री राम' का नारा देते है। एक यूजर के मुताबिक, उनकी आवाज सुनना और देखना बस वॉव था। तीसरे ने पोस्ट में इस सीन को शानदार बताते हुए कहा गया कि हनुमान के रूप में सनी देओल की एंट्री की किसी ने कल्पना नहीं की थी। एक अन्य यूजर ने पोस्ट-क्रेडिट सीन को जबरदस्त और फिल्म के पार्ट 2 देखने को मजबूर कर देने वाला सीन बताया। ऐसे में फिल्म के अंत में सनी देओल की एंट्री को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा होनी शुरू हो गई है।

Updated on:
5 Nov 2026, 12:30 PM IST
Published on: