5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 साल तक छिपाकर रखा अफेयर, मां ने चोरी से पढ़ ली थी डायरी! कीर्ति सुरेश के अफेयर का ऐसे खुला राज

Keerthy Suresh Intervie: कीर्ति सुरेश ने खुलासा किया कि मां मेनका को एंटनी थट्टिल के साथ उनके अफेयर का पता डायरी पढ़ने से चला था। जानिए 15 साल पुरानी लव स्टोरी और शादी की पूरी कहानी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 5 Nov 2026, 1:01 PM IST

Keerthy Suresh

जब मां ने चोरी से पढ़ ली थी कीर्ति सुरेश की डायरी (सोर्स: x-@MsKodalu/@FilmibeatMa)

Keerthy Suresh Relationship: साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसी बात कही है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। कीर्ति सुरेश ने बताया कि पति एंटनी थट्टिल के साथ उनके रिश्ते का राज उनकी मां मेनका को एक डायरी से चला था। बता दें, कॉलेज के दिनों में मां ने उनकी डायरी पढ़ ली थी, जिसमें कीर्ति ने अपने रोमांस से जुड़ी सारी बातें लिखी हुई थीं। इतना ही नहीं, कीर्ति को पहले से शक है कि उनकी मां ने बाद में वो डायरी जला भी दी थी।

कीर्ति सुरेश ने 'कर्ली टेल्स' को दिए इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी और परिवार को इस रिश्ते के लिए मनाने में आई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि एंटनी के साथ उनका रिश्ता करीब 15 साल पुराना है। दोनों ने दिसंबर 2009 में मुलाकात के बाद जनवरी 2010 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

मां ने पढ़ ली थी कीर्ति की डायरी

कीर्ति सुरेश ने बताया कि उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद ही एंटनी को डेट करना शुरू कर दिया था। उस समय वो 17 साल की थीं। कॉलेज के दिनों में उनकी मां मेनका के हाथ उनकी डायरी लग गई, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में काफी कुछ लिखा था। एक्ट्रेस के अनुसार, उनकी मां ने डायरी पढ़ने के बाद उनसे कहा था कि वह उनकी मां हैं और उन्हें उनकी डायरी पढ़ने का अधिकार है। इस घटना के बाद कीर्ति ने डायरी लिखना ही छोड़ दिया, जबकि उन्हें लिखने का काफी शौक था।

इस बारे में कीर्ति ने आगे बताया, "सबसे बुरी बात ये है कि उसके बाद मैंने डायरी लिखना ही छोड़ दिया। मुझे लिखना बहुत पसंद था, लेकिन अब मुझे ये भी नहीं पता कि वो डायरी कहां है। काश! वो मुझे वापस मिल जाती। लेकिन मुझे लगता है कि मेरी मां ने उसे जला दिया था।"

अलग धर्म की वजह से परिवार को मनाने में हुई मुश्किल

कीर्ति ने यह भी बताया कि एंटनी के साथ उनके रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिलने में काफी समय लगा। इसकी एक बड़ी वजह दोनों का अलग-अलग धर्म से होना था। एंटनी ईसाई हैं, जबकि कीर्ति के परिवार को इस रिश्ते के लिए मनाना आसान नहीं था।

एक्ट्रेस ने बताया कि दिसंबर 2009 में दोनों की मुलाकात हुई थी और जनवरी 2010 से उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद दिसंबर 2024 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कीर्ति के मुताबिक, उनके परिवार ने उन्हें उस समय से देखा था, जब वो एक्ट्रेस भी नहीं बनी थीं। ऐसे में दोनों एक-दूसरे के साथ बड़े हुए हैं।

6 साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे कीर्ति-एंटनी

कीर्ति सुरेश और एंटनी की पहली मुलाकात दिसंबर 2009 में कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। उस समय कीर्ति 17 साल की थीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रही थीं, जबकि उनसे सात साल बड़े एंटनी कतर में काम करते थे। दोनों ने करीब छह साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप निभाया।

इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को काफी हद तक निजी रखा। फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत कम लोगों को उनके प्यार के बारे में जानकारी थी। नवंबर 2024 में कीर्ति ने दिवाली के मौके पर एंटनी के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, "15 साल और अभी भी जारी है।"

गोवा में हुई थी दोनों की शादी

कीर्ति सुरेश और एंटनी थट्टिल ने 12 दिसंबर 2024 को गोवा में शादी की थी। उनकी शादी में पारंपरिक तमिल हिंदू और मलयाली ईसाई रीति-रिवाजों को शामिल किया गया था। इस खास मौके पर परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति हाल ही में नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'अक्का' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके साथ राधिका आप्टे, तन्वी आजमी, मोनिका पवार, अंशुमान पुष्कर, पूर्णिमा इंद्रजीत और विशाक नायर भी नजर आए। धर्मराज शेट्टी के निर्देशन में बनी इस सीरीज को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले।