मनोरंजन

‘रामायण’ ने ‘धुरंधर 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे, दुनियाभर में कमाए 1814 करोड़ रुपये, अब सिर्फ ‘दंगल’ से मुकाबला

Ramayana Movie: नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' ने दुनियाभर में 1,814 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ दिया है। जानें भारत-विदेश की कमाई और 'दंगल' के रिकॉर्ड का हाल।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 1:08 PM IST
Ramayana Part 1 box office
‘रामायण: पार्ट 1’ ने रचा इतिहास (सोर्स: x-@Its_CineHub)

Ramayana Part 1 Worldwide: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (‘धुरंधर 2’) को पीछे छोड़ दिया है और दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शनिवार को कमाई में उछाल के साथ दुनियाभर में 1,814 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा छू लिया है।

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म के सामने अब केवल नितेश तिवारी की ही 2016 की फिल्म ‘दंगल’ (2,070.30 करोड़ रुपये से ज्यादा) का रिकॉर्ड बचा है।

भारत और विदेश से हुई कमाई का हिसाब

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘रामायण: पार्ट 1’ ने भारत में अब तक 1,015.20 करोड़ रुपये नेट और 1,212.55 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, विदेशी बाजारों से फिल्म ने 602 करोड़ रुपये की कमाई की है।

भारत और विदेश के आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,814.55 करोड़ रुपये (1,814 करोड़ रुपये से ऊपर) पहुंच गया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 944 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते तक 1,519 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते तक 1,755 करोड़ रुपये जुटाए थे।

'धुरंधर 2', 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' से आगे निकली 'रामायण'

‘रामायण’ ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन 1,813.39 करोड़ रुपये को पार कर दूसरा स्थान हासिल किया है। बता दें, 4 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ और 24 दिसंबर को शाहरुख खान की ‘किंग’ के रिलीज होने तक इसके सामने बड़ी टक्कर नहीं मानी जा रही है। यदि फिल्म 2,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करती है, तो ऐसा करने वाली ये दूसरी भारतीय फिल्म बन जाएगी।

HIGHEST-GROSSING INDIAN FILMS WORLDWIDE(Box Office Collection in ₹ Crore)
Dangal2,070 Crore
Ramayana1,814 Crore
Dhurandhar: The Revenge1,813 Crore
Baahubali 2: The Conclusion1,788 Crore
Pushpa 21,742 Crore

स्टारकास्ट और निर्माण से जुड़ी अहम बातें

‘रामायण’ को अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताया जा रहा है। नितेश तिवारी ने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा रवि दुबे, लारा दत्ता, शोभना, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल और आदिनाथ कोठारे अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि अनुपम खेर ने जटायु को आवाज दी है।

Updated on:
29 Nov 2026, 1:08 PM IST
Published on: