मनोरंजन

बेहद मशहूर है Ranbir Kapoor का ये रिलेशनशिप, खुद कही थी धोखा देने की बात

इंडस्ट्री में फिल्मी सितारों के अफेयर्स की कहानियां हमने कई बार सुनी हैं। फैंस को अपने फेवरेट स्टार की लव लाइफ में हमेशा इंट्रेस्ट रहता है। कई बार कई एक्टर्स और एकट्रेसेज के किस्से बड़े ही मशहूर रहे।
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2021, 4:28 PM IST
ranbir_kapoor_teacher.png

इंडस्ट्री में फिल्मी सितारों के अफेयर्स की कहानियां हमने कई बार सुनी हैं। फैंस को अपने फेवरेट स्टार की लव लाइफ में हमेशा इंट्रेस्ट रहता है। कई बार कई एक्टर्स और एकट्रेसेज के किस्से बड़े ही मशहूर रहे। ऐसा ही एक किस्सा है रणबीर कपूर की लव स्टोरी का जो काफी फेमस रहा।

रणबीर कपूर को इंडस्ट्री में चॉकलेटी ब्वॉय के नाम से जाना जाता है। इंडस्ट्री और इंडस्ट्री से बाहर, उन्होंने बहुत लोगों को डेट किया है। वो अपने करियर के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनका नाम वैसे तो कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल वो आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि उनकी सबसे ज्यादा चर्चा तो दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप की रही है। ये तो सब जानते हैं कि दीपिका अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थी। हालांकि दीपिका उस वक्त शॉक्ड रह गई थी जब उन्हें रणबीर के किसी और के साथ रिलेशन के बारे में पता चला था।

दरअसल रणबीर कपूर दिल लगाने में माहिर रहे हैं। उनका अफेयर अवंतिका मलिक, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, नरगिस फाखरी और माहिरा खान तक के साथ चर्चा में रहा, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां दीपिका औऱ ऱणबीर के रिलेशन ने बटोरीं। दोनों 2007 में फिल्म बचना-ए- हसीनों के दौरान करीब आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवाया था।

हालांकि 2010 आते-आते दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप का खुलासा करते हुए खुद दीपिका ने कहा था कि मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा था। और यही वो वक्त था जब सारे इमोशन भुलाकर मैंने उससे अलग होने का फैसला लिया था। जब मैं रिलेशन में थी तब मुझे कई लोगों ने कहा था कि वो तुम्हें धोखा दे रहा है। मैं खुद भी इस बात को जानती थी, लेकिन उसने ब्रेकअप न करने की भीख मांगी तो मैंने दूसरा मौका दिया था।

हालांकि रणबीर कपूर ने भी कई बार अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। एक बार उन्होंने कहा था, हां मैंने दीपिका को धोखा दिया है क्योंकि तब मैं इमैच्योर था, अनुभवहीन था, लेकिन आपको इन सब चीजों का अहसास तब होता है, जब आप बड़े होते हैं और उसकी कीमत समझते हैं कि आपको प्यार में क्यों होना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

काजी तौकीर पर लगी ‘एंटी-नेशनल’ की छाप तो बचाव में उतरे आसिफ खान, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा