मनोरंजन

‘रामायण’ इवेंट में मिस्टरबीस्ट से मिले रणबीर कपूर, पहले सिखाया ‘जय श्री राम’ फिर सुनाई भगवान राम की कहानी, Video

Ranbir Kapoor MrBeast: मिस्टरबीस्ट मुंबई में ‘रामायण’ से जुड़े इवेंट में पहुंचे, जहां रणबीर कपूर ने उन्हें ‘जय श्री राम’ का जवाब सिखाया। इसके बाद रणबीर ने यूट्यूबर को भगवान राम और भारतीय संस्कृति के बारे में बताया।
2 min read
• •
Sep 26, 2026
Ranbir Kapoor MrBeast
मिस्टरबीस्ट से मिले रणबीर कपूर (सोर्स: x-@VarietyIndia)

Ramayana film 2026: फेमस अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट इन दिनों मुंबई में हैं। हाल ही में वह अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ से जुड़े एक इवेंट में पहुंचे, जहां रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और डायरेक्टर नितेश तिवारी समेत फिल्म से जुड़े लोग नजर आए। इस दौरान मिस्टरबीस्ट और रणबीर कपूर का एक खास वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर उन्हें ‘जय श्री राम’ का जवाब देना सिखाते हैं और बाद में भगवान राम के बारे में भी बताते हैं।

मिस्टरबीस्ट को सिखाया ‘जय श्री राम’ और बताई भगवान राम की कहानी

इवेंट के दौरान एक पैपराजी ने मिस्टरबीस्ट को देखकर जोर से कहा, “जय श्री राम, मिस्टरबीस्ट।” यूट्यूबर इस अभिवादन का जवाब देने को लेकर थोड़े असमंजस में नजर आए। तभी रणबीर कपूर ने उन्हें बताया कि इसके जवाब में “जय श्री राम” ही कहना है। मिस्टरबीस्ट ने रणबीर की बात मानते हुए ‘जय श्री राम’ कहा। इसके बाद दोनों के बीच फिल्म और भगवान राम को लेकर बातचीत हुई।

वीडियो में रणबीर कपूर मिस्टरबीस्ट को भगवान राम के बारे में बताते हुए दिखे। उन्होंने समझाया कि भगवान राम एक राजकुमार थे और उनके पास सब कुछ था, लेकिन उन्होंने अपने पिता से किए वादे को पूरा करने के लिए बड़ा त्याग किया। रणबीर ने भगवान राम को एक आदर्श इंसान के तौर पर बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘रामायण’ के जरिए मिस्टरबीस्ट को भारतीय संस्कृति और इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज इस साल तय है, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। साई पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के कलाकारों और भव्य स्केल को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।

रिलीज हो चुका है ‘जय जय राम’ गाना

फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ भी रिलीज हो चुका है। ए.आर. रहमान ने इसे कंपोज किया है, जबकि श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने को दर्शकों की ओर से प्रतिक्रिया मिली है।

‘रामायण’ के टीजर के सामने आने के बाद फिल्म की कास्टिंग और किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली थीं। खास तौर पर यश के रावण वाले लुक ने लोगों का ध्यान खींचा था। अब फिल्म से जुड़े नए अपडेट के बीच रणबीर कपूर और मिस्टरबीस्ट का यह वीडियो चर्चा में है।

Updated on:
26 Sept 2026 06:43 pm
Published on:
26 Sept 2026 06:32 pm
Also Read
View All
अजमल कसाब ने कहा था, ‘अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था’, KBC 18 में उज्ज्वल निकम ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

‘आपका राजनीतिक करियर यहां से उज्जवल नहीं होने वाला’, आते ही शहजाद पूनावाला से भिड़ीं स्वरा भास्कर, ‘राइज एंड फॉल’ में बवाल

‘उनकी सिर्फ फाइट ही दिखा रहे हैं’, आम्रपाली दुबे के बिग बॉस 20 गेम पर रानी चटर्जी ने उठाया सवाल, बोलीं- ‘पर्सनली काफी केयरिंग हैं’

‘आपने मुझे कभी छोटा महसूस नहीं होने दिया’, ‘द पैराडाइज’ स्टार राघव जुयाल ने एक्टर नानी के लिए लिखा इमोशनल नोट

सान्या मल्होत्रा ने खोला दिल्ली में अकेले ड्राइविंग का डर, बोलीं- लोग मेरी कार को फॉलो करते थे, फिर हुआ वायरल