मनोरंजन

कॉपीराइट क्लेम से परेशान पैपराजी ने रणवीर सिंह से मांगी मदद, एक्टर के रिएक्शन का वीडियो वायरल

Ranveer Singh Viral Video: मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी की कॉपीराइट क्लेम वाली शिकायत पर रणवीर सिंह का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने एक्टर के विनम्र और डाउन टू अर्थ अंदाज की जमकर तारीफ की।
2 min read
Sep 11, 2026
Ranveer Singh viral video
रणवीर सिंह से पैप्स ने मांगी मदद(सोर्स: X-@MissMalini/@wordofshekhawat)

Ranveer Singh Paparazzi: मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में 'धुरंधर' स्टार न सिर्फ अपनी टीम के लोगों से गर्मजोशी से मिलते नजर आए, बल्कि पैपराजी के साथ भी बेहद सहज अंदाज में बातचीत करते दिखाई दिए। इसी दौरान एक पैपराजी ने उन्हें अपने इंस्टाग्राम पेज पर आ रहे कॉपीराइट क्लेम की शिकायत बताई, जिस पर रणवीर के जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रणवीर सिंह ने अपनी टीम के सदस्यों से हाथ मिलाया और फिर पैपराजी से भी बातचीत की। इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने उनसे कहा, "भाई, नया पेज खोला है, कॉपीराइट और वो सब आ रहा था।" इस पर रणवीर सिंह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "देखता हूँ मैं।" उनका यह छोटा-सा जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

फैंस ने की रणवीर की तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने रणवीर सिंह के व्यवहार की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "यह आदमी सबकी इज्जत करता है, इसमें कोई एटीट्यूड नहीं है।" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "जिस तरह उन्होंने 'देखता हूं मैं' कहा, उनकी आवाज ही दिल जीत लेती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, "रणवीर बहुत विनम्र और डाउन टू अर्थ इंसान हैं, शायद यही वजह है कि वह लगातार ऊंचाइयों को छू रहे हैं।"

'धुरंधर' की सफलता के बाद 'प्रलय' में दिखेंगे रणवीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद रणवीर सिंह अब फिल्म 'प्रलय' में नजर आने वाले हैं। फिल्म फिलहाल प्रोडक्शन स्टेज में है और इसमें कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका निभा रही हैं। यह कल्याणी का बॉलीवुड डेब्यू होगा।

फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता के बेटे जय मेहता कर रहे हैं। कुछ समय पहले 'प्रलय' के सेट से तस्वीरें और वीडियो भी लीक हुए थे, जिसके बाद फैंस इस फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्साहित हैं।

Updated on:
11 Sept 2026 06:51 pm
Published on:
11 Sept 2026 06:51 pm
Also Read
View All
‘उन्होंने पूरा न्याय किया है’, नए बबलू पंडित के रोल में जितेंद्र कुमार का श्वेता त्रिपाठी ने किया बचाव, बोलीं- ‘मैसी से कुछ कम नहीं’

‘शायद बाबाजी ने मुझे खुद चुना’, ‘हनुमान अंश’ से हुआ धीरेंद्र मुलकलवार के 2 दशकों के संघर्ष का अंत

‘100 एक्सप्रेशन दिए क्योंकि’, ट्रेलर लॉन्च पर क्यों इतनी एक्सप्रेसिव थीं करीना कपूर? मेघना गुलजार ने फिल्म में नहीं करने दिया ये काम

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

‘वो अलग ही लेवल का बंदा है’, Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की अजीबोगरीब बात पर मैरी कॉम का रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो