मनोरंजन

राष्ट्रपति भवन में होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग? इससे पहले इन फिल्मों को मिल चुका है खास मौका

Rashtrapati Bhavan Special Screening Films: ‘रामायण’ की राष्ट्रपति भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग की चर्चा के बीच जानिए ‘पिंक’, ‘मणिकर्णिका’ और ‘सितारे जमीन पर’ समेत किन फिल्मों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।
2 min read
• •
Oct 14, 2026
Rashtrapati Bhavan special screening
‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की चर्चा के बीच जानें नाम (सोर्स: x-@walterblack699)

Films Screened At Rashtrapati Bhavan: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स 5 नवंबर 2026 को इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज के दिन राष्ट्रपति भवन में नेताओं के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इस कार्यक्रम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसके लिए जरूरी मंजूरियां ली जा रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और निर्देशक नितेश तिवारी के स्क्रीनिंग में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर और दिल्ली में फिल्म के प्रीमियर आयोजित करने की भी चर्चा है। अगर राष्ट्रपति भवन में यह स्क्रीनिंग होती है, तो ‘रामायण’ उन फिल्मों में शामिल हो सकती है जिन्हें यहां खास तौर पर दिखाया गया है। इससे पहले भी कई चर्चित फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में हो चुकी है।

राष्ट्रपति भवन में इन फिल्मों की हो चुकी है स्पेशल स्क्रीनिंग

फिल्मेंरिलीज डेट
पिंक25 फरवरी 2017
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी 18 जनवरी 2019
भूतनाथ रिटर्न्स 17 अप्रैल 2014
सितारे जमीन पर 24 जून 2025
तन्वी द ग्रेट 11 जुलाई 2025
दुसरी गोष्ट 9 मई 2014

राष्ट्रपति भवन में फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग का सिलसिला पहले भी देखने को मिला है। अमिताभ बच्चन की ‘पिंक’ और ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ और आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ जैसी फिल्मों को यहां खास स्क्रीनिंग का मौका मिल चुका है। वहीं, मराठी फिल्म ‘दुसरी गोष्ट’ की स्क्रीनिंग भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित की गई थी। अब ‘रामायण: पार्ट 1’ की संभावित स्क्रीनिंग को लेकर चर्चा है। अगर मेकर्स की योजना को मंजूरी मिल जाती है, तो फिल्म की रिलीज के दिन राष्ट्रपति भवन में इसकी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Updated on:
14 Oct 2026 03:55 pm
Published on:
14 Oct 2026 03:55 pm
Also Read
View All
सोना माहापात्रा को राहुल गांधी पर सवाल उठाना पड़ा भारी, झेलनी पड़ी ऑनलाइन गाली-गलौज, हिमाचल पर ध्यान देने की कही थी बात

New Releases This Week: इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का मिलेगा मेगाडोज, थिएटर से OTT तक रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में और शोज

जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक, राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रदर्शन करने पर हिरासत? प्रकाश राज ने पूछा- ‘इतने हताश क्यों हैं?

‘आपके चरणों में नहीं आ सकता, दुश्मनी भी चलेगी’, गौतम गुलाटी से भिड़े शहजाद पूनावाला, सारा का छलका पुराने रिश्ते का दर्द

सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर की सरप्राइज एंट्री से शुरू होगा ‘कॉफी विद करण 9’?, फैंस को मिल सकता है 90s का नॉस्टैल्जिया