
कॉफी विद करण में साथ नजर आएंगे सलमान खान और करिश्मा कपूर! (फोटो सोर्स: instagram- @karanjohar and IMDb)
Karisma Kapoor Surprise Entry Koffee With Karan 9: करण जोहर के चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण 9' का आखिरी सीजन आज यानी 14 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। शो के पहले एपिसोड में सलमान खान अकेले गेस्ट के रूप में आने वाले थे, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन अब इस एपीसोड में एक नया ट्विस्ट जुड़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जहां सलमान खान अकेले इस शो में नजर आने वाले थे, वहीं, अब 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक करिश्मा कपूर भी इस सीजन के पहले एपिसोड का हिस्सा बनने वाली हैं।
'कॉफी विद करण' के 9वें और आखिरी सीजन के पहले एपिसोड की शुरुआत धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों और चाहने वालों को मस्ती और मजाक के साथ 90 के दशक में ले जाने वाली है, जिसके चलते फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इस एपिसोड में करिश्मा कितनी देर के लिए नजर आएंगी।
बॉलीवुड फिल्मों में सलमान खान और करिश्मा कपूर ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। बता दें कि दोनों कलाकार साल 1992 में 'जागृति' और 'निश्चय' में पहली बार नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने 'अंदाज अपना अपना', 'जुड़वा', 'बीवी नंबर 1' और 'दुल्हन हम ले जाएंगे' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। इसके अलावा सूरज बड़जात्या की हम साथ साथ हैं में भी स्क्रीन शेयर की है, लेकिन इस फिल्म में सलमान खान की जोड़ी सोनाली बेंद्रे के साथ थी,जबकि करिश्मा, सैफ अली खान के ऑपोजिट नजर आयीं थीं।
'कॉफी विद करण' का ये नया सीजन 14 अक्टूबर से जियो-हॉटस्टार पर हर बुधवार स्ट्रीम होगा। करिश्मा की सरप्राइज एंट्री के साथ-साथ इस प्रीमियर में सलमान अपनी पर्सनल जिंदगी पर भी बात करेंगे और पहली बार पिता बनने की अपनी ख्वाहिश को जाहिर करेंगे।
Updated on:
14 Oct 2026 01:44 pm
Published on:
14 Oct 2026 01:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
