12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री की उड़ रही है अफवाह, एक शो में रह चुके हैं जज

Jatin Pratap Singh: जतिन प्रताप सिंह के 'बिग बॉस 20' में वाइल्डकार्ड एंट्री करने की जोरदार चर्चा है। जतिन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक रहस्यमयी तस्वीर और 'तथास्तु' कैप्शन ने फैंस की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है।
2 min read
Google source verification
Who is Jatin Pratap Singh rumours in wildcard entry in bigg boss 20 he share cryptic post

जतिन प्रताप सिंह कर सकते हैं बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री (Photo Source- Instagram/jatinpratapofficial)

Who is Jatin Pratap Singh: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। इस रविवार 'वीकेंड का वार' के दौरान होस्ट सलमान खान ने दर्शकों को दो नए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स- अनुपमा फेम अभिनेता मनीष गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल से मिलवाया था। इन दोनों की एंट्री के बाद अब शो में एक और नए चेहरे के शामिल होने की जोरदार चर्चा चल रही है। खबरों के मुताबिक, जतिन प्रताप सिंह (Jatin Pratap Singh) जल्द ही शो में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री ले सकते हैं। आइये जानते हैं कौन है ये...

क्या जतिन प्रताप सिंह की होगी बिग बॉस में एंट्री

नई दिल्ली के रहने वाले जतिन प्रताप सिंह एक जाने-माने लग्जरी लाइफस्टाइल और ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनके बेहतरीन ट्रैवल एक्सपीरियंस, खूबसूरत डेस्टिनेशन और शानदार लाइफस्टाइल की झलक दिखाता है। डिजिटल में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि उनके यूट्यूब चैनल पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

कंटेंट क्रिएशन के अलावा जतिन ने अन्य क्षेत्रों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साल 2023 में वह 'इंडियन आइकॉन सीरीज' से जुड़े थे, जो फिटनेस, फैशन और भारतीय संस्कृति पर आधारित एक रियलिटी शो था, जहां उन्होंने बतौर जज अपनी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, उनकी प्रोफाइल के अनुसार वह एक इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी और स्टेट-लेवल ताइक्वांडो प्लेयर भी रह चुके हैं।

वायरल तस्वीर ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

रविवार 11 अक्टूबर को जतिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह हाथ में 'वाइल्ड कार्ड' लिखा हुआ एक कार्ड होल्डर पकड़े नजर आए। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “तथास्तु”, जो कि इस सीजन के 'बिग बॉस 20' की मुख्य थीम है। इतना ही नहीं, उन्होंने इसके बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म का गाना 'राधे' भी लगाया, जिसके बाद से उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स यह कयास लगाने लगे कि वह शो के अगले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट होने वाले हैं।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब गेम और ज्यादा मजेदार होगा।" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "कंटेंट क्रिएटर को टीवी पर देखना काफी दिलचस्प सफर होगा।" इस साल बिग बॉस के घर में पहले से ही स्काउटओपी, अरिश्फा खान, गुल्लू, कुशाल तंवर और नकुल ढुल जैसे कई जाने-माने डिजिटल क्रिएटर्स मौजूद हैं। ऐसे में देखना यह होगा कि जतिन की एंट्री से घर के मौजूदा समीकरणों में क्या बदलाव आता है।