इस शो की एक खास बात यह है कि इसमें कंटेस्टेंट्स 'रूलर्स' (जो टावर से गेम कंट्रोल करते हैं) और 'वर्कर' (जो बेसमेंट में संघर्ष करते हैं) के रूप में बंटे होते हैं। साथ ही, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) इस शो के जरिए अपना स्ट्रीमिंग होस्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। शो में स्वरा भास्कर, करण पटेल, गौतम गुलाटी, सारा गुरपाल और काजल राघवानी जैसे जाने-माने चेहरे भी नजर आ रहे हैं।