2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

’50 साल की बॉडी में 5 साल का बच्चा’, प्रियंका चौधरी ने शहनाज पूनावाला पर निकाली भड़ास, गोल्ड डिगर टैग से चिढ़ीं

Rise And Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस देखने को मिली। 'गोल्डडिगर' कहे जाने और रेलेवेंट न मानने पर प्रियंका ने शहजाद पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।
2 min read
Google source verification
Priyanka chahar choudhary slams shehzad poonawalla after golddigger dispute

प्रियंका चौधरी ने शहजाद पूनावाला को कहा 5 साल का बच्चा (Photo Source- Twitter/j@Times_4_U)

Priyanka Chahar Choudhary slams on Shehzad Poonawalla: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहे चर्चित रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise and Fall 2) के टावर में संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और निजी टिप्पणियां देखने को मिल रही हैं। हाल ही में शो में टीवी स्टार प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और राजनेता व राजनीतिक विश्लेषक शहज़ाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे की उम्र, मेकअप और व्यक्तित्व पर जमकर तीखे तीर चलाए।

प्रियंका चाहर चौधरी ने शहजाद पूनावाला को क्या बोला?

'राइस एंड फॉल 2' से जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि बहस की शुरुआत तब हुई जब शहजाद पूनावाला ने प्रियंका की मौजूदगी को नजरअंदाज करते हुए सीधे तौर पर रिजेक्ट कर दिया। शहजाद ने कहा, "मेरे लिए स्वरा रेलेवेंट है, करण रेलेवेंट है, तेजू और इरीना रेलेवेंट हैं। मैं उनको एड्रेस करता हूं। जो मुझे रेलेवेंट ही नहीं लगता, क्या मैं उसको बेवजह एड्रेस करता रहूं?"

प्रियंका चौधरी ने किया पलटवार

शहजाद के इस तंज और खुद को 'गोल्डडिगर' कहे जाने से प्रियंका चौधरी का पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, "आप यहां बैठकर मुझे 'गोल्डडिगर' मत बोलिए। ऐसे में शहजाद ने कहा, आप किसी को मैनचाइल्ड बोलो तो ठीक है, खुद सिंपैथी लूट रहे हो वो ठीक है? इसी का जवाब देते हुए प्रियंका चौधरी ने कहा, "आपकी 50 साल की बॉडी में 5 साल का बच्चा घूम रहा है यहां पर!"

शहजाद ने प्रियंका के मेकअप पर दिया बयान

प्रियंका की इस टिप्पणी के बाद शहजाद पूनावाला ने उनके लुक्स और मेकअप पर कटाक्ष कर दिया। शहजाद बोले, "मेरी बॉडी में कितने साल का बच्चा है यह छोड़ो, मुझे अपनी उम्र छिपाने के लिए आपकी तरह चेहरे पर दो किलो मेकअप नहीं थोपना पड़ता। बात यह है कि इस घर में कुछ लोग प्लास्टिक के नकली पौधों से भी ज़्यादा नकली हैं।" इस पर प्रियंका ने भी करारा जवाब देते हुए कहा कि मेकअप वहां पड़ा है, जाकर आप भी कर लीजिए ताकि सुंदर दिख सकें।

"पोल खुल रही है तो बात दबा रहे हैं"- प्रियंका का तंज

जब शहजाद ने कहा कि वह अली और स्वरा के साथ अपनी पुरानी हिस्ट्री पर बात कर रहे हैं और उन्हें प्रियंका के ओपिनियन से कोई मतलब नहीं है, तो प्रियंका ने चुटकी लेते हुए कहा, "वो तो आप करेंगे ही! जब सबके सामने आपकी पोल खुल रही है, तो आप हर किसी को चुप कराने और बात दबाने की कोशिश करेंगे ही।" इस तीखी बहस के बाद घर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया है और दर्शक दोनों के बीच छिड़ी इस नई दुश्मनी को लेकर बंटे हुए नजर आ रहे हैं।