1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनीष कश्यप पर तेज प्रताप यादव ने कसा तंज, बोले- जमीन पर रहते हैं तो हवाई जहाज से क्यों आए हैं?

Tej Pratap Yadav Takes Dig At Manish Kashyap: मनीष कश्यप और तेज प्रताप यादव के बीच हाल ही में थोड़ी कहासुनी देखने को मिली। शो राइज एंड फॉल 2 के लेटेस्ट एपिसोड में मनीष तेजु भैया से थोड़े नाराज हो गए। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Tej Pratap Yadav Takes Dig At Manish Kashyap

मनीष कश्यप-तेज प्रताप यादव (फोटो सोर्स- Instagram/PrimeVidoe)

Tej Pratap Yadav Takes Dig At Manish Kashyap: प्राइम के शो 'राइज एंड फॉल 2' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के रिश्तों के बीच लगातार तनातनी देखने को मिल रही है। शुरुआत में नजर आ रही दोस्ती अब धीरे-धीरे शो के रंग लेकर दुश्मनी में बदलते हुए दिखने लगी है। अब हाल ही में तेज प्रताप यादव और मनीष कश्यप के बीच तनातनी देखने को मिली। 'राइज एंड फॉल' के लेटेस्ट प्रोमो में तेज प्रताप ने मनीष कश्यप पर तंज कसा है। क्या है फिर मामला, चलिए जानते हैं।

मनीष कश्यप पर कसा तंज

दरअसल शो के नए प्रोमो में मनीष कश्यप खुद को नॉमिनेशन से बचाने के लिए अपना कारण बताते हुए नजर आते हैं। बेसमेंट के सभी कंटेस्टेंट्स के सिर पर एलिमिनेशनल के लिए पहला नॉमिनेशन की प्रकिया की जा रही है। इसी बीच मनीष कश्यप खुद को बचाने के लिए कहते हैं कि जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। मनीष कहते हैं कि उन्होंने जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। वो सड़कों पर रहते हैं।

मनीष कश्यप की इसी बात पर तेज प्रताप यादव तुरंत आपत्ति जताते हुए कहते हैं कि अगर आप जमीन पर रहते हैं तो हवाई जहाज से यहां पर क्यों आए हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी अब बेसमेंट में

राइज एंड फॉल से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यही है कि प्रियंका चाहर चौधरी अब पेंटहाउस का हिस्सा नहीं, बल्कि बेसमेंट का हिस्सा हैं। 'फिल्म विंडो' की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें पेंटहाउस से साथी कंटेस्टेंट्स ने बाहर निकालकर बेसमेंट में भेज दिया है।