मनोरंजन

‘टूट गया तो टूट गया’, ‘रामायण’ पर बन रहे धड़ाधड़ मीम्स, रवि दुबे ने बताया कैसा लगता है अपना डायलॉग वायरल होते देखकर

Ravi Dubey Ramayana Meme: 'रामायण: पार्ट 1' में लक्ष्मण बने रवि दुबे अपने डायलॉग 'टूट गया तो टूट गया' के मीम्स और थाईलैंड में मिले प्यार को लेकर बेहद खुश हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 12:24 PM IST
Ravi Dubey
'रामायण' में लक्ष्मण बनकर छाए रवि दुबे (सोर्स: x-@BollywoodH)

Toot Gaya To Toot Gaya Dialogue: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में लक्ष्मण की भूमिका निभाकर बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाले एक्टर रवि दुबे ने अपने काम को मिल रही प्रतिक्रियाओं पर खुशी जताई है। फिल्म में उनका डायलॉग 'टूट गया तो टूट गया' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस पर ढेरों मीम्स बन चुके हैं। रवि का कहना है कि इन मीम्स को देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और उन्हें इस बात की खुशी है कि युवा पीढ़ी अपने अंदाज में फिल्म से जुड़ रही है।

वायरल मीम्स और युवा पीढ़ी के जुड़ाव पर क्या बोले रवि दुबे

फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में स्वयंवर के दौरान शिव धनुष टूटने पर जब क्रोधित भगवान परशुराम भगवान राम से सवाल करते हैं, तब लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे कहते हैं, 'टूट गया तो टूट गया।' इसी डायलॉग ने इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी है।

'जूम' को दिए इंटरव्यू में रवि दुबे ने बताया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि ये डायलॉग इतनी दूर तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी सरगुन इन मीम्स को देखकर बेहद खुश होती हैं, और लोग इस लाइन के साथ जो क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं, उससे उनके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है। रवि के मुताबिक, सबसे बड़ी बात ये है कि युवा पीढ़ी 'रामायण' से जुड़ रही है, कोई इस डायलॉग पर हंसकर दोस्तों को भेज रहा है, तो कोई किसी दृश्य से भावुक हो रहा है।

थाईलैंड में मिला नया फैन बेस और 'फ्रा लक' का कनेक्शन

मीम्स के साथ-साथ रवि दुबे को थाईलैंड से भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहां के दर्शक उनके अभिनय की सराहना कर रहे हैं, वीडियो एडिट शेयर कर रहे हैं और उन्हें प्यार से 'पी'रवि' (P'Ravie) कहकर बुला रहे हैं।

इस अनुभव को शेयर करते हुए रवि ने बताया कि वे अपने मैसेजेस और कमेंट्स में बार-बार 'फ्रा लक' (Phra Lak) शब्द देख रहे थे। जब उन्होंने इसके बारे में जानकारी ली, तो पता चला कि थाई रामायण यानी 'रामाकियन' में श्री लक्ष्मण को 'फ्रा लक' कहा जाता है। दर्शकों के संदेशों के जरिए ये बात जानना उन्हें बेहद अच्छा लगा और उन्होंने इस प्यार के लिए आभार जताया।

बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ की कमाई और भव्य स्टारकास्ट

यश और नमित मल्होत्रा के समर्थन से बनी ये दो भागों वाली प्रोजेक्ट 4,000 करोड़ रुपये के भारी बजट में तैयार की गई है। फिल्म में रणबीर कपूर, रवि दुबे, यश और साई पल्लवी के अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस के मोर्चे पर फिल्म ने सिर्फ 15 दिनों में दुनिया भर में 1,500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें भारत का कलेक्शन 860 करोड़ रुपये से अधिक रहा है। इस कमाई के साथ यह 'केजीएफ: चैप्टर 2', 'पठान', 'जवान', 'कल्कि 2898 एडी' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों की कुल लाइफटाइम कमाई से आगे निकल चुकी है।

Updated on:
20 Nov 2026, 12:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All