मनोरंजन

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Ravi Kishan Koffee With Karan 9: 'कॉफी विद करण 9' में अक्षय कुमार के साथ पहुंचे रवि किशन ने रैपिड-फायर राउंड में बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दीवाने' हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 5:46 PM IST
Ravi Kishan Koffee With Karan episode
'कॉफी विद करण 9' में रवि किशन ने बताया किसके 'दीवाने' हैं (सोर्स: x-@Tiger71450423)

Ravi Kishan PM Narendra Modi: करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' के नौवें और आखिरी सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में अक्षय कुमार और एक्टर-राजनेता रवि किशन एक साथ नजर आए। जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर रिलीज हुए इस एपिसोड के रैपिड-फायर राउंड में रवि किशन ने एक ऐसा जवाब दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। बता दें, जब करण जौहर ने उनसे पूछा कि वे किसके 'दीवाने' हैं, तो रवि किशन ने बिना किसी देरी के पीएम नरेंद्र मोदी का नाम ले लिया।

अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर के 'दीवाने' होने पर दिया जवाब

रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने रवि किशन को बताया कि अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर समेत कई एक्ट्रेसस ने शो में स्वीकार किया है कि वे सोशल मीडिया पर उनकी 'दीवानी' हैं। इसी कॉन्टैक्ट में करण ने रवि किशन से सवाल किया कि वे खुद किसके 'दीवाने' हैं। इसके जवाब में गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने तुरंत पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिया।

अक्षय कुमार के सुझाव पर शो में पहुंचे रवि किशन

ये पहला मौका था जब रवि किशन 'कॉफी विद करण' के काउच पर नजर आए, जबकि अक्षय कुमार इस शो में पांचवीं बार शामिल हुए थे। शो के दौरान करण जौहर ने खुलासा किया कि रवि किशन को शो में आमंत्रित करने का सुझाव खुद अक्षय कुमार ने ही दिया था।

एपिसोड में दोनों स्टार्स ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने शुरुआती संघर्षों, लंबे जुड़ाव और यादगार अनुभवों को साझा किया। रवि किशन ने याद किया कि उनकी और अक्षय कुमार की पहली मुलाकात साल 1991 की फिल्म 'सौगंध' की डबिंग के दौरान हुई थी। बता दें, बातचीत के दौरान अक्षय ने रवि किशन के भावुक स्वभाव का भी जिक्र किया और दोनों ने मिलकर रवि किशन के वायरल डांस हुकस्टेप को भी दोहराया।

सोशल मीडिया सेंसेशन और राजनीतिक सफर

रविंद्र श्याम नारायण शुक्ला के रूप में जन्मे रवि किशन ने भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई है। राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने साल 2019 में पहली बार उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट जीती और 2024 के आम चुनावों में भी इसी सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए।

एक्टिंग और राजनीति के अलावा रवि किशन इंटरनेट पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। उनके डांस मूव्स, बेबाक अंदाज और भोजपुरी वन-लाइनर्स सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में खूब वायरल होते हैं। "जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा", "मनी फॉलोज माय ब्रदर" और "जल्दी, द लेट" जैसे उनके डायलॉग्स और वीडियो क्लिप्स आए दिन ऑनलाइन चर्चा में बने रहते हैं।

Updated on:
26 Nov 2026, 5:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’

रवि किशन की फैन हुई करीना कपूर! ‘कॉफी विद करण’ की पोस्ट पर किया मजेदार रिएक्शन, हुआ वायरल

18 साल बाद बॉलीवुड ने सुधारी अपनी सबसे बड़ी गलती! ‘धुरंधर’, ‘प्रहार’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ ने बदल दिया 26/11 दिखाने का अंदाज