मनोरंजन

रवि किशन के ‘NEET’ मीम्स पर बेटी रीवा ने तोड़ी चुप्पी, बताया पापा के साथ कैसे लेती हैं वायरल ट्रेंड का मजा

Ravi Kishan memes: रवि किशन के वायरल 'NEET' मीम्स पर उनकी बेटी रीवा किशन ने मजेदार खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दोनों पापा के मीम्स और रील्स देखकर खूब हंसते हैं और उन्हें शेयर भी करते हैं।
2 min read
Aug 21, 2026
Ravi Kishan daughter
रीवा किशन ने पापा रवि किशन के बारे में बताया (सोर्स:instagram-itsrivakishan)

Ravi Kishan viral video: भोजपुरी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और राजनीति तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स और रील्स को लेकर चर्चा में हैं। खासकर उनके 'NEET' वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई है। खुद रवि किशन भी इस ट्रेंड पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं और कहा था कि जनरेशन Z ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। अब उनकी बेटी रीवा किशन ने फिल्मीज्ञान में बताया कि घर में इन वायरल मीम्स और रील्स को लेकर क्या माहौल रहता है।

पापा के मीम्स देखकर खूब हंसती हैं रीवा

रीवा किशन ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो और उनके पिता रवि किशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स को गंभीरता से नहीं लेते, बल्कि साथ में देखकर हंसते हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या रवि किशन ने उनसे इस पूरे ट्रेंड को लेकर कुछ बात की है, तो उन्होंने कहा कि दोनों अक्सर मीम्स और रील्स एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं।

रीवा ने बताया कि रवि किशन कभी-कभी उन्हें कोई वायरल रील भेज देते हैं और फिर दोनों उसे देखकर खूब हंसते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार सुबह के समय भी दोनों के बीच रील्स का आदान-प्रदान होता है और यही उनके बीच मीम्स को लेकर बातचीत का हिस्सा बन जाता है।

'मीम के बारे में ही बात होती है'

रीवा ने ये भी बताया कि उनके और रवि किशन के बीच इन वायरल मीम्स को लेकर बाकायदा बातचीत होती है। उन्होंने कहा कि जब कोई मजेदार मीम या रील सामने आती है तो दोनों उसे शेयर करते हैं और उस पर बात करते हैं।

यानी सोशल मीडिया पर जहां रवि किशन के बयानों को लेकर मीम्स बनाए जा रहे हैं, वहीं घर में बेटी और पिता इन्हें लेकर हंस-मजाक करते नजर आते हैं।

'NEET' वाले बयान के बाद वायरल हुए मीम्स

रवि किशन के एक 'NEET' वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर मीम्स और रील्स बनाए। देखते ही देखते उनका बयान सोशल मीडिया के मीम कल्चर का हिस्सा बन गया। रवि किशन ने भी इस ट्रेंड पर नाराजगी जताने के बजाय इसे हल्के अंदाज में लिया।

बता दें, उन्होंने कहा था कि जनरेशन Z ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। अब उनकी बेटी रीवा के इस खुलासे से पता चलता है कि रवि किशन घर पर भी इन वायरल मीम्स को लेकर सहज हैं और बेटी के साथ इन्हें देखकर हंसते हैं।

Updated on:
21 Aug 2026 12:44 pm
Published on:
21 Aug 2026 12:44 pm
Also Read
View All
रणवीर इलाहाबादिया ने अपने पोस्ट में इमरान हाशमी को लेकर कही ऐसी बात, वीडियो वायरल

‘गर्भपात कराने पर बाबा से खूब झगड़ा हुआ’, सौतेली मां मीना कुमारी पर बोले कमाल अमरोही के बेटे, छोटी अम्मी ने कुर्ता फाड़ दिया

‘अगर स्पाइडरमैन का नाम अस्लम शेख होता और पाकिस्तान से होता’, ‘बटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर राजकुमार संतोषी का छलका दर्द

‘मैं अकेले बहुत खुश हूं, लेकिन साथ घूमने वाला कोई हो’, सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह ने प्यार और रिश्ते पर कही दिल की बात

मैं देशद्रोही नहीं हूं, दुनिया मुझे गद्दार समझती है- एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द