मनोरंजन

‘ऐसा सजा देंगे कि कभी NEET अखबार लीक नहीं करेंगे’, हंगामे के बीच रवि किशन के बयान पर शुरू हुआ नया विवाद

Ravi Kishan On NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक को लेकर जहां छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं इस मुद्दे पर बीजेपी सासंद रवि किशन ने कुछ ऐसा बोल दिया कि अब वो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।
2 min read
Jul 21, 2026
Ravi Kishan On NEET Paper Leak
NEET पेपर लीक पर क्या बोल गए रवि किशन ( Twitter/ANI)

Ravi Kishan On NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन अपने एक बयान की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। संसद सत्र के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे NEET पेपर लीक मामले पर सवाल किया गया।

जवाब देते समय उनसे जुबान फिसल गई और उन्होंने 'NEET पेपर लीक' की जगह 'NEET अखबार लीक' कह दिया। इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच रवि किशन का बयान

इन दिनों NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, संसद मार्च और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांगों ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय बहस का विषय बना दिया है। इसी बीच संसद के मानसून सत्र में भी यह मामला उठा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

संसद की कार्यवाही समाप्त होने के बाद जब सांसद मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तब रवि किशन से प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे। हालांकि इसी दौरान बोलते-बोलते उन्होंने "NEET अखबार लीक" शब्द का इस्तेमाल कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उनकी ये छोटी सी जुबानी चूक कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई। एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ लोगों ने इसे सामान्य मानवीय गलती बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे लेकर मजाकिया मीम्स और पोस्ट साझा किए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यूजर्स अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सार्वजनिक पद पर बैठे नेताओं को संवेदनशील मुद्दों पर बयान देते समय अधिक सतर्क रहना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि किसी भी व्यक्ति से बोलने में गलती हो सकती है और इसे जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर नहीं देखा जाना चाहिए।

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी

उधर, NEET पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। सरकार की ओर से भी मामले की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

Updated on:
21 Jul 2026 04:38 pm
Published on:
21 Jul 2026 04:38 pm
Also Read
View All
‘हर हफ्ते 50 लाख कमाता हूं’, कुशाल टंडन के दावे पर वृद्धि पटवा का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मुझे क्या फर्क पड़ता है’

लोकतंत्र और भ्रष्टाचार के काले सच से रूबरू कराएंगी ये 7 फिल्में, ‘नायक’ और ‘न्यूटन’ भी लिस्ट में शामिल

‘धुरंधर’ फेम अभिनेत्री आयशा खान को पुलिस ने किया डीटेन, प्रदर्शन में लेना चाहती थीं हिस्सा, बोलीं- मैं सिर्फ खड़ी हुई थी

‘छात्रों की लड़ाई सही, लेकिन राजनीति से रहें दूर’, अनुपम खेर का NEET में गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन पर रिएक्शन वायरल

‘जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तो राहुल गांधी पीएम आवास क्यों ले जा रहे?’, कंगना रनौत ने किया प्रदर्शन भड़काने का दावा