बॉलीवुड ऐक्ट्रेस रेखा ने साल 2004 में सिमी ग्रेवाल को दिए एक लंबे इंटरव्यू में अपने दिल की कई बातें शेयर की थीं
Actress Rekha and Her Failed Marriage: जब जब प्यार, इश्क और मोहब्बत की बात होती है तो सदाबहार अभिनेत्री रेखा का जिक्र जरूर होता है, रेखा ने इश्क के उस मुकाम को देखा जहां अक्सर लोग पहुंच नहीं पाते और अगर पहुंचते हैं तो रिश्ता दरकने पर खुद ही टूट जाते हैं, पर रेखा इससे परे हैं। उन्होंने जो इश्क किया उसकी चमक आज भी उनकी आंखों मे दिखती हैं। वे कई बार इशारों ही इशारों में अपने इश्क का जिक्र कर देती है।
पर इस सौम्य मुस्कुराते चेहरे के पीछे उनकी शादी की असफल कहानी का वो दर्द भी छिपा है, जिसको उन्होंने खुद यूं बयां किया है। मशहूर ऐक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के बहुचर्चित शो Rendezvous with Simi Garewal में रेखा ने अपनी और मुकेश अग्रवाल की शादी पर खुलकर चर्चा की थी।
सिमी उनसे पूछती है कि 1990 में आपने अपनी खुशी के लिए एक तरह से जुआ खेला जब आपने मुकेश अग्रवाल से शादी की, मैं जानना चाहती हूं कि दो अलग तरह के लोग कैसे साथ आए थे? इस पर रेखा कहती हैं कि मैं ये श्योर हूं कि हम ऐसे पहले कपल नहीं थे, पर ये डेस्टिनी थी। मुझे लगता है कि अब इस पर बात करने की कोई जरूरत नही है कि हम कैसे मिले, किसने इंट्रोड्यूज कराया और ये कैसे हुआ? इस सबसे परे मैं मानती हूं कि ये एक ओके टाइप शादी थी, वो समय ऐसा था या हम उस दौर से गुजरे लेकिन सबसे महत्वपूर्ण ये है कि मैंने उस घटना से क्या सीखा।
उस शादी से मुझे अपने जीवन की सबसे अहम सीख मिली, जिसके कारण मैं पूरी तरह से मैच्योर हुई। मैं इस दुनिया की हिसाब की औरत बन पाई। इसलिए मैं मानती हूं कि ये मेरे साथ सबसे अच्छा हुआ क्योंकि ये एक तरह का क्रैश कोर्स था जिसके जरिए मुझे ये भान हुआ कि कौन मेरे दोस्त हैं और कौन दुश्मन। उस दौरान का हरेक दर्द जो मैंने झेला और वो सवाल जो मेर मन में उठ रहे थे, उनकी ही बदौतल में आज वो बन पाई हूं जिसका मुझे अभिमान है।
क्या वो अरेंज मैरिज थी, इस पर रेखा जवाब देती हैं कि हां एक तरीके से वो अरेंज मैरिज ही थी। मैं पक्का कह सकती हूं कि प्यार तो नहीं था, मैं उनसे एक बार ही मिली थी, वो एक अनजान से शादी करने जैसा ही था और वो एक रिस्क ही था।