मनोरंजन

इमरान हाशमी ने संगीता बिजलानी पर दिया बड़ा बयान

अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि फिल्म 'अजहर' में संगीता बिजलानी को अपने चरित्र चित्रण से कोई परेशानी नहीं हैं। इमरान इन दिनों क्रिकेटर मोहम्मद अजहरउद्दीन के जीवन पर बन रही फिल्म अजहर में काम कर रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2016, 12:13 PM IST
Feature image

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि संगीता बिजलानी को फिल्म 'अजहर' में उनके चरित्र चित्रण से कोई परेशानी नहीं है। इमरान इन दिनों क्रिकेटर मोहम्मद अजहरउद्दीन के जीवन पर बन रही फिल्म अजहर में काम कर रहे हैं।

फिल्म में इमरान, अजहरउद्दीन के किरदार में नजर आयेंगे। इमरान ने उन खंबरो को खारिज किया है जिनमें कहा गया है कि संगीता बिजलानी उनकी फिल्म 'अजहर' में उनके चरित्र चित्रण से खुश नहीं है। चर्चा है कि जिस तरीके से फिल्म बनाई गई है उससे संगीता खुश नहीं हैं क्योंकि यह फिल्म उन्हें उस समय की याद दिलाती है जब उन्होंने अजहरउद्दीन से शादी की थी।

फिल्म में संगीता का किरदार नरगिस फाखरी निभा रही हैं। संगीता और अजहर 2010 में अलग हो गए थे। इमरान ने कहा, 'यह पूरी तरह गलत खबर है बल्कि अजहर भाई इस बात को लेकर चिंतित थे। संगीता ने इसको लेकर मीडिया में कोई भी बयान नहीं दिया है लेकिन फिर भी कई समाचार पत्रों में इस तरह की खबरें छप रही हैं।'

Published on: