मनोरंजन

सुशांत का लिखा ‘आभार’ नोट रिया चक्रवर्ती ने किया शेयर, यहां देखें

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की आत्महत्या केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभिनेता के करीबी और फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से न्याय की मांग कर रहे हैं....    
3 min read
• •
Updated: 8 Aug 2020, 9:17 PM IST
Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की आत्महत्या केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभिनेता के करीबी और फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं कैलिफोर्निया में भी न्याय की मांग को लेकर बिलबोर्ड पर सुशांत के पोस्टर लगे हैं। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगाातर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट कर रही हैं। सुशांत के एक्स मैनेजर अंकित का मानना है कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती। वहीं रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता के हाथों से लिखा एक नोट शेयर किया है, जिसमें उनके परिवार का जिंदगी में होने का 'आभार' जताया है।

अंकिता ने शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने शनिवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर सुशांत की मां की तस्वीर हाथ में लिए अपनी फोटो शेयर की, जिसके साथ कैप्शन में लिखा,'मुझे भरोसा है अब आप दोनों साथ होंगे।' इस तस्वीर पर सुशांत की बहन और उनके फैंस ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा,'हां दोनों साथ में होंगे। लव यू। मजबूत रहो। हमें तब तक लड़ना है जब तक न्याय नहीं मिल जाता।'

श्वेता ने लिखा, 'हम जीतेंगे'
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें वह हाथ में एक सफेद बोर्ड लिए हैं, जिस पर लिखा है, 'हम जीतेंगे, लव यू भाई, भगवान हमारे साथ हैं।' इस तस्वीर के कैप्शन में श्वेता ने लिखा, 'हमें इंसाफ मिलेगा। हम सच को पा लेंगे!! श्वेता की इस पोस्ट पर लोग सुशांत को जस्टिस दिलाने की बात कर रहे हैं। इससे पहले भी श्वेता कई इमोशनल पोस्ट शेयर कर चुकी हैं।?

एक्स मैनेजर ने जताई हत्या की आशंका
अभिनेता के एक्स मैनेजर अंकित आचार्य ने हाल ही एक इंटरव्यू में कहा,'मैं सुशांत भैया को अच्छी तरह से जानता था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह आत्महत्या है। उन्होंने कहा कि जब इंसान फांसी लगाता है तो उस आदमी की आंखें बाहर निकलती हैं, जीभ बाहर निकलती है, मुंह से झाग निकलता है। लेकिन सुशांत भैया के शरीर में ऐसे कुछ भी नहीं था। इसलिए यह निश्चित रूप से हत्या का मामला है।'

रिया ने शेयर किया नोट
सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंद ने सुशांत के हाथों से लिखित एक 'आभार नोट' की एक तस्वीर शेयर की। नोट में उल्लिखित नामों पर स्पष्टीकरण देते हुए रिया ने लिखा, 'यह सुशांत की लिखावट है लिलू शोबिक है, बेबू मैं हूं, सर मेरे डैड हैं, मैम मेरी मां हैं, फज उनका कुत्ता है।' रिया ने दावा किया कि इस समय एकमात्र यही संपत्ति है जो सुशांत की उनके पास है। हालांकि यह नोट किस समय लिखा गया, वह ज्ञात नहीं है।

कृति सेनन ने लिखा इमोशनल पोस्ट
कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा,'यह बादल हैं, यह धूल है, यह सब बहुत अस्पष्ट है। लेकिन कहते हैं कि सत्य, सूर्य की तरह है। यह हमेशा होता है। इसलिए अटकलें न लगाए बस धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करें।' इसमें आगे उन्होंने लिखा, 'थोड़ी देर हवा चलने के बाद बारिश आने वाली है। लेकिन याद रखना मेरे दोस्त। कभी—कभी एक तूफान सूरज को चमकने का जरिए बना देता है।' इसके कैप्शन में लिखा,'धैर्य।' कृति की पोस्ट को उनके प्रशंसक सुशांत से जोड़कर देख रहे हैं।

कैलिफोर्निया में न्याय की मांग
सुशांत केस की गूंज अमरीका में भी सुनाई दे रही है। कैलिफोर्निया में सुशांत को इंसाफ दिलाने को लेकर पोस्टर लगे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अमरीका में लगे बिलबोर्ड की फोटो सोशल मीडिया में साझा की है। श्वेता ने लिखा कि अब यह आंदोलन पूरी दुनिया में पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैन्स न्याय की मांग कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

ब्रिटिश कॉमेडियन और एक्टर Russell Brand को हुई 10 साल 6 महीने की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला?

पटाखों ने जला दी पूरी बालकनी और कमरा, दिवाली के बाद एक्टर गुरफतेह पीरजादा ने शेयर की घर की डरावनी तस्वीरें, AQI पहुंचा 521

‘गाली-गलौज, स्मोकिंग और स्लीवलेस कपड़े नहीं पहनूंगी’, दीपिका चिखलिया ने फिल्मों में बोल्ड सीन और छोटे कपड़े पहनने पर कही बड़ी बात

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह