
Shambhavi Sharma Suicide Attempt: साल 2007 में 'MTV Roadies 5.0' से चर्चा में आईं शाम्भवी शर्मा ने लगभग 15 साल बाद 'Roadies 21' के जरिए इस फ्रैंचाइजी में कमबैक किया है। बता दें, शो के स्टेज पर शाम्भवी ने अपनी प्राइवेट लाइफ के उन अंधेरे पन्नों को खोला, जिनके बारे में आज तक किसी को नहीं पता था। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे प्यार के लिए अपना जमा-जमाया करियर छोड़ने के बाद वो एक मुश्किल शादी, आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजरीं, जिससे टूटकर उन्होंने दो बार आत्महत्या करने तक की सोच ली थी।
शाम्भवी ने खुलासा किया कि 18 साल की उम्र में वो एक रिश्ते में आईं और 21 की उम्र में शादी कर ली। उस समय वो MTV के जरिए अच्छी कमाई कर रही थीं, लेकिन शादी के सिर्फ 3 महीने बाद ही वो सब कुछ छोड़कर पति के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गईं। हालांकि शो में उन्होंने अपने पति का नाम नहीं लिया, लेकिन इस रिश्ते को एक्टर सुदेश बेरी के बेटे सूरज बेरी से जोड़कर देखा जाता है।
बता दें, ऑस्ट्रेलिया में शुरुआती दिन बेहद कठिन रहे। शाम्भवी के मुताबिक, ससुराल वालों ने आर्थिक मदद बंद कर दी थी और पति की कमाई घर चलाने के लिए नाकाफी थी। हालात इतने बिगड़ गए थे कि एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास खाना खरीदने तक के पैसे नहीं थे और उन्हें सिर्फ ब्रेड और पानी पीकर दिन काटने पड़े।
घर के हालात संभालने के लिए शाम्भवी ने खुद काम करना शुरू किया और वीजा के लिए मुख्य आवेदक बनीं। घर की पूरी आर्थिक जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी प्रोफेशनल तरक्की को देखकर उनके पति असुरक्षित महसूस करने लगे थे। वे शाम्भवी की ईमानदारी पर शक करते थे और यहां तक पूछते थे कि उनकी कंपनी ने उन्हें स्पॉन्सर कैसे किया।
उस दौर को एक भयानक अनुभव बताते हुए शाम्भवी ने कहा कि वो खुद को एक पिंजरे में कैद महसूस करती थीं। लगातार 48-48 घंटे काम करने और मानसिक प्रताड़ना झेलने के कारण उनकी सेहत बुरी तरह गिर गई। उन्हें 'ब्रेन फॉग' जैसी गंभीर समस्या होने लगी और वो अपनी पहचान पूरी तरह खो बैठीं। उम्मीद खत्म होने पर उन्होंने दो बार अपनी जान देने के बारे में भी सोचा।
कई मुश्किलों से लड़ते हुए शाम्भवी आखिरकार भारत लौट आईं और अपनी जिंदगी को नए सिरे से संवारा। उन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी की और आज वो दिल्ली हाई कोर्ट में वकील हैं, जहां वो खासतौर पर मैट्रिमोनियल केसेस की विशेषज्ञ के रूप में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति भी बाद में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई लौट आए थे।
मजेदार बात ये है कि शाम्भवी आज भी इंस्टाग्राम पर सूरज बेरी को फॉलो करती हैं और उनकी पोस्ट पर कमेंट भी करती नजर आती हैं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते की मौजूदा स्थिति का शो में जिक्र नहीं किया।