मनोरंजन

अजहर में नौरीन के किरदार को प्राची नें कहा जैकपॉट

अभिनेत्री प्राची देसाई ने फिल्म 'अजहर' में अपने किरदार को बेहद ही चुनौतीपूर्ण बताया हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बन रही फिल्म 'अजहर' में प्राची अजहरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन के किरदार में नजर आएंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2016, 1:23 AM IST
Feature image

बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई फिल्म अजहर में नौरीन का किरदार निभाने को काफी चुनौतीपूर्ण मानती हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बन रही फिल्म 'अजहर' में इमरान हाशमी मोहम्मद अजहरुद्दीन का किरदार निभा रहे हैं।

टोनी डिसूजा निर्देशित फिल्म में प्राची देसाई ,मोहम्मद अजहरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन जबकि नरगिस फाखरी उनकी दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी के किरदार में नजर आयेंगी। प्राची ने कहा कि इस फिल्म में अजहरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन का किरदार निभाना उनकी दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी का किरदार निभाने से मुश्किल था। priyanka-chopra-is-not-doing-dieting-and-avoid-jim-but-she-is-fit-how-2235997.html">

उन्होंने कहा, 'संगीता बिजलानी का किरदार कोई भी निभा सकता है लेकिन नौरीन का किरदार मेरे अलावा कोई और नहीं कर सकता। नौरीन की भूमिका कहीं मुश्किल थी। मुझे नहीं लगता कि कोई भी इसे कर पाता और फिल्म देख आप यह महसूस करेंगे।

मुझे लगता है कि फिल्म में सर्वश्रेष्ठ किरदार मिलने के चलते मेरे हाथ जैकपॉट लगा है। यह किरदार निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था क्योंकि इससे पहले मैंने उन्हें न ही कभी देखा और न कभी उनके बारे में पढ़ा था।'

Published on: