
Saad Lamjarred Court Verdict: मोरक्कन सिंगर साद लामिजारेड को 2016 के छेड़छाड़ केस में फ्रांस की एक अपील कोर्ट ने 10 साल जेल की सजा सुनाई है। 2023 में उन्हें इसी मामले में छह साल की सजा मिली थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया है। कोर्ट ने नए फैसले के बाद उन्हें तुरंत हिरासत में लेने का आदेश भी दिया है।
साद लामिजारेड (Saad Lamjarred) ने शुरुआत से ही अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है। उनके वकील ने इस फैसले को फ्रांस की कोर्ट ऑफ कैसेशन में चुनौती देने की योजना की बात कही है। ऐसे में मामले में कानूनी प्रक्रिया अभी आगे जारी रह सकती है।
सिंग साद लामिजारेड के खिलाफ ये मामला 2016 का है। मामले में उन पर रेप का आरोप लगा था। 2023 में कोर्ट ने उन्हें छह साल जेल की सजा सुनाई थी। अब अपील कोर्ट ने उस सजा को बढ़ाकर 10 साल कर दिया है। साथ ही उन्हें तुरंत हिरासत में लेने का आदेश दिया गया है।
बता दें, साद लामिजारेड ने पूरे मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों से लगातार इनकार किया है। उनके वकील की ओर से अब इस फैसले को फ्रांस की सर्वोच्च अपील अदालत यानी कोर्ट ऑफ कैसेशन में चुनौती देने की बात कही गई है। फ्रांस में कोर्ट ऑफ कैसेशन आम तौर पर मामले के तथ्यों की दोबारा सुनवाई करने के बजाय यह देखती है कि निचली अदालतों ने कानून का सही इस्तेमाल किया या नहीं।
साद लामिजारेड को भारतीय दर्शकों के बीच ‘गुली माता’ गाने के लिए भी जाना जाता है। इस गाने में उनके साथ जेनिफर विंगेट नजर आई थीं। गाने के बाद भारतीय सोशल मीडिया पर भी साद लामिजारेड को लेकर काफी चर्चा हुई थी।
अब फ्रेंच कोर्ट के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने मामले को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने फैसले में हुई देरी पर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने मामले को लेकर अपनी राय साझा की।