मनोरंजन

सब कुशल मंगल’का फर्स्ट पोस्टर जारी, अगले साल 3 जनवरी को होगी रिलीज

सब कुशल मंगल के जरिए रवि किशन की बेटी रीवा करेगी डेब्यू फिल्म में अक्षय खन्ना, प्रियांक शर्मा मुख्य भूमिका में है इस फिल्म के डायरेक्टर करण विश्वनाथ कश्यप हैं
less than 1 minute read
untitled-25.jpg

नई दिल्ली। अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा प्रियांक शर्मा और रीवा किशन भी मुख्य भूमिका में हैं। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर साझा की।

तरण आदर्श ने अपने ट्वीट पर जानकारी देते हुए लिखा कि अक्षय खन्ना, प्रियांक शर्मा और रीवा किशन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की रिलीज डेट पक्की हो गई है। सब कुशल मंगल 3 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

इस फिल्म के डायरेक्टर करण विश्वनाथ कश्यप हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में अक्षय खन्ना एक हाथ में बन्दूक और एक हाथ में गुलाब लिए कुर्सी पर बैठे हुए है। पोस्टर में वो सफ़ेद रंग की पोशाक और गले में केसरिया गमछा लपेटे हुए दिख रहे हैं।

पोस्टर में प्रियांक ब्लू रंग की डेनिम जैकेट पहने हुए हैं। उनके गले पर बन्दूक लगी हुई है वहीं पोस्टर में रीवा भी ब्लू रंग का सूट और हरे रंग का दुपट्टा लिए खुले बालों में नजर आ रही हैं। इस फिल्म की कहानी बिहार में प्रचलित ‘पकड़वा विवाह’ पर आधारित है।

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और एक्टर रवि किशन की बेटी रीवा किशन की ये डेब्यू फिल्म है। नितिन मोहन की बेटी प्राची इसकी प्रोड्यूसर हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म बड़े पर्दे पर क्या कमला दिखा पाएगी।

Updated on:
04 Nov 2019 03:08 pm
Published on:
04 Nov 2019 03:06 pm
Also Read
View All
‘आमिर खान जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है!’ समय रैना ने मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी पर किया मजाक, क्लिप वायरल

‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, राजा चौधरी ने किया बेटी पलक तिवारी को लेकर खुलासा, श्वेता तिवारी पर भी लगाए आरोप

दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले युवा स्टार क्यों हैं Tom Holland? नई Spider-Man Brand New Day फिल्म ने फिर साबित की स्टार पावर

Lock Upp 2 के टॉप 5 फाइनलिस्ट लीक? राम कपूर-शिवांगी जोशी समेत इन नामों ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

‘पापा ने कहा था पिक्चर चलेगी’, धर्मेंद्र की बात होते ही भर आईं सनी देओल की आंखें, राजकुमार संतोषी ने सुनाया किस्सा