मनोरंजन

Shocking: इंदर कुमार के बाद बॉलीवुड में हुई एक और मौत,अब इस मशहूर एक्टर की पत्नी ने किया सुसाइड

बॉलीवुड और टीवी एक्टर इंदर कुमार की मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री उबरी भी नहीं थी कि बॉलीवुड में हुई इस एक और मौत फिर से उन जख्मों को ताजा कर दिया है। बंटी और बबली', 'कंपनी' और ब्लै'क' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर मनोज गोयल की पत्नी ने सुसाइड कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2017, 10:20 AM IST
Feature image

बॉलीवुड में लगातार हो रहे सुसाइड और अचानक हो रहीं एक्टर्स की मौत से जैसे मातम सा छा गया है। बॉलीवुड सदमों से उबर नहीं पा रहा है। इंदर कुमार की मौत के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े एक और शख्स की मौत की खबर ने सबको चौका दिया हैं। जी हां, 'बंटी और बबली', 'कंपनी' और ब्लै'क' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर मनोज गोयल की पत्नी ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड की इस खबर ने बॉलीवुड को झकझोर दिया है।

मनोज गोयल की पत्नी का नाम नीलिमा है और वो कांदिवली के लोखंडवाला इलाके में रहते हैं। नीलि‍मा ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की है। 40 साल की नीलिमा पति मनोज गोयल और एक बेटी पलक के साथ रहती थी। सुसाइड का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। नीलिमा ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए और डिप्रेशन के कारण उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है।

बॉलीवुड और टीवी एक्टर इंदर कुमार की मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री उबरी भी नहीं थी कि इस सुसाइड ने फिर से उन जख्मों को ताजा कर दिया है। खबरों की माने तो सुसाइड के एक रात पहले पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। मुंबई के समता नगर पुलिस स्टेशन में पुलिस ने ADR no. 99/17 के तहत मामल दर्ज कर लिया हैं। आपको बता दें कि मनोज गोयल सब टीवी के शो 'गोलमाल है भाई सब गोलमाल है', 'तू मेरे अगल बगल है' और 'पापड़ पोल-शहाबुद्दीन राठौर की रंगीन दुनिया' जैसे शो में काम किया है। मनोज 'बंटी और बबली' फिल्म में भी काम कर चुके हैं।

Published on: