मनोरंजन

 मुंबई के सबसे पुराने स्टूडियो के मालिक बनेंगे साजिद

डायरेक्टर साजिद एक ऐसे स्टूडियो के अपना बनाने वाले हैं जहां कई बेहतरीन फिल्मों को सजाया गया। सूत्रों के मुताबिक साजिद 'नागिन' से लेकर 'रावन' जैसी
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2015, 11:26 AM IST
Feature image

डायरेक्टर साजिद एक ऐसे स्टूडियो के अपना बनाने वाले हैं जहां कई बेहतरीन फिल्मों को सजाया गया। सूत्रों के मुताबिक साजिद 'नागिन' से लेकर 'रावन' जैसी बेहतरीन फिल्मों की सफलता का गवाह रह चुका फिल्मिस्तान स्टूडियो खरीदने की योजना बना ररहे हैं।

वहीं इस स्टूडियो के मालिक अनिल कुमार तोलाराम जलन 2011 से इसे बेचना चाह रहे हैं। खबरों के अनुसार 'किक' के डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला से उनकी बातचीत जारी है।

'बॉम्बे टॉकीज लिमिटेड कंपनी' के डायरेक्टर हिमांशु रॉय की मौत के बाद 1943 में फिल्मकार शशधर मुखर्जी (रानी मुखर्जी के अंकल) ने इसकी स्थापना की। इस काम में उनके साथ राय बहादुर चुन्नीलाल, अशोक कुमार और निर्देशक ज्ञान मुखर्जी भी
थित ये स्टूडियो पांच एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। इसमें सात शूटिंग फ्लोर्स है, जो फिल्ममेकर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाते रहे हैं।

अनारकली, नागिन, पेइंग गेस्ट ,रा-वन, बॉडीगार्ड और डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’।

स्टूडियो में एक पूरा का पूरा गांव का सेट तैयार किया गया है। साथ ही फिल्मों में अक्सर दिखने वाले खूबसूरत मंदिर भी फिल्मिस्तान की देन है। गांव के अलावा शहर के पुलिस स्टेशन, गार्डन और आउटडोर शूटिंग की कई बेहतरीन लोकेशन यहां देखने मिलती है। अब देखना होगा इतने बड़े और प्रसिद्ध स्टूडियों को साजिद अपना कब बनाते हैं।

Published on:
Also Read
View All
रामानंद सागर की ‘रामायण’ के कलाकारों को वरुण ग्रोवर ने सुनाई खरी-खोटी? बोले- नई फिल्म पर ऐसे हक जताते हैं, जैसे

‘रामायण’ में सिर्फ राम-रावण नहीं, सीता, शूर्पणखा और कैकेयी इन 3 महिलाओं के फैसलों ने लिखी थी युद्ध की कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के MeToo आरोपों पर फिर छिड़ी बहस, महेश मांजरेकर बोले- नाना को बेवजह झेलना पड़ा सबकुछ

‘हड्डी में क्रैक आ गया है’, दर्द से खड़े भी नहीं हो पा रहे ‘जोश’ फेम शरद कपूर, वॉकर के सहारे चलने का वीडियो वायरल

‘गिरा और फिर सो गया’, 81 की उम्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हुए टिन्नू आनंद, अब सुनाई हादसे की पूरी कहानी