मनोरंजन

केस से बरी होने के बाद सलमान के दोस्त चाहते हैं उनसे ये खास तोहफा

सलमान को 13साल पुराने हिट एंड रन केस से कल बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। इस फैसले से कोई खुश है तो कोई दुखी है।
3 min read
• •
Updated: 12 Dec 2015, 12:07 PM IST
Feature image
सलमान को 13साल पुराने हिट एंड रन केस से कल बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। इस फैसले से कोई खुश है तो कोई दुखी है।


हालांकि बॉलीवुड सितारों ने इस फैसले का स्वागत किया और सलमान के लिए खुशी जाहिर की। इस पर अनुपम खेर ने कहा कि मैं खुश हूं,13 सालों से केस चल रहा था और इस कारण उनका परिवार काफी मुश्किल घड़ी में था।


अनुपम खेर के मुताबिक, सलमान अच्छे इंसान है। वो न्याय के हकदार है। हालांकि अनुपम ने उस परिवार के लिए भी दुख जताया जिसने इस घटना में अपनी जान गंवाई।


बता दें कि अनुपम ने हाल ही में सलमान के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' में काम किया था इससे पहले 'हम आपके है कौन' आदि फिल्मों में दिख चुके हैं।


वहीं सलमान के लिए फिल्म डायरेक्टर अनीस बज्जी और मधुर भंडारकर भी सलमान की इस केस से बरी होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके और उनके परिवार के लिए बड़ी राहत भरा पल है।



पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस खबर से खुश है। सलमान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी माधुरी दीक्षित ने कहा कि मैं उनकी खुशी में खुश हूं जब भी किसी के साथ कुछ भी अच्छा होता है मैं उसके लिए दुआ करती हूं। वहीं, फिल्म बागवान में सलमान की मां बनी हेमा मालिनी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अब सलमान को शादी कर लेनी चाहिए।

salman khan

जिस पल का उन्हें इंतजार था आज वो आ गया। बता दें सलमान की शादी को लेकर कई सितारों ने हेमा की ही तरह सलमान को यह सलाह दी। गौरतलब है कि इन 13 सालों में सलमान की जिंदगी में कई हीरोइनों के साथ मॉडल्स भी आई पर सलमान ने उनसे कभी शादी जैसी बात नहीं कही और ना ही उस तरह की कोई खबर आई पर बीते एक साल से सलमान का नाम रोमानिया की 35 वर्षीय मॉडल एक्ट्रेस लुलिया वेनातूर के साथ जोड़ा जा रहा है।



लुलिया का नाम पिछले साल सलमान की बहन अर्पिता की शादी के दौरान सुनने में आया था। बीते एक साल में सलमान और लुलिया की सगाई की खबरें तक आयीं, लेकिन सलमान ने कभी मुंह नहीं खोला।

salman khan Marriage

एक दिन पहले सलमान और लुलिया को एक कार में कहीं साथ जाते हुए भी देखा गया था। अब देखना यह है कि सलमान अपने फैंस के साथ साथ दोस्तो को कब ये खुशखबरी सुनाते है।


Published on: