मनोरंजन

SRK-अजय देवगन के बाद अब सलमान खान कानूनी पचड़े में फंसे, भ्रामक प्रचार के आरोप में एक्टर को नोटिस जारी

Salman Khan Consumer Commission Notice: कथित भ्रामक विज्ञापन के मामले में सलमान खान और राजश्री पान मसाला कंपनी को राजस्थान राज्य उपभोक्ता आयोग से नोटिस मिला है।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 6:32 PM IST
Rajasthan State Consumer Commission
पान मसाले के कथित भ्रामक प्रचार में सलमान खान को नोटिस (सोर्स: X-@PinkiPragya/@BuddhkumarAzad)

Rajshree Pan Masala ad Controversy: पान मसाले के कथित भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में एक्टर सलमान खान और ‘राजश्री पान मसाला’ बनाने वाली कंपनी को राजस्थान राज्य उपभोक्ता आयोग ने नोटिस जारी किया है। ये कदम जोधपुर निवासी गजेंद्र कुमार की याचिका के बाद उठाया गया है, जिसमें खतरनाक उत्पादों को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को गुमराह करने के आरोप लगाए गए हैं।

इस मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी 2027 को तय की गई है। इससे पहले शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ भी अलग-अलग विज्ञापनों को लेकर चर्चा और नोटिसों के दायरे में आ चुके हैं।

याचिका में क्या आरोप और दलीलें?

याचिकाकर्ता गजेंद्र कुमार ने ‘जश्न का टशन’ नाम के विज्ञापन पर आपत्ति जताई है, जिसमें सलमान खान 5 से 10 रुपये के पाउच का प्रचार करते दिखते हैं और उसमें केसर व इलायची जैसी प्रीमियम सामग्री होने का दावा किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि सेलिब्रिटीज के जरिए ऐसे प्रचार युवाओं को लत की ओर धकेल सकते हैं, जिससे मुंह के कैंसर का खतरा रहता है। गजेंद्र ने जोधपुर जिला उपभोक्ता आयोग-II में जमा सलमान की ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ पर किए गए हस्ताक्षरों की सत्यता पर भी सवाल उठाए और व्यक्तिगत पेशी के साथ फोरेंसिक जांच की मांग की थी, जिसे जिला आयोग ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने राज्य आयोग में रिवीजन याचिका दायर की, जिस पर राज्य आयोग ने जिला अदालत को रिवीजन याचिका के निपटारे तक फैसला न सुनाने को कहा है।

हाईकोर्ट में रोक और सलमान के वकीलों का तर्क

इस मामले की सुनवाई राजस्थान उच्च न्यायालय में भी चल रही है। सलमान खान की याचिका पर विचार करते हुए उच्च न्यायालय ने फिलहाल उपभोक्ता आयोग की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

सलमान के वकीलों का तर्क है कि उन्होंने पान मसाले का नहीं, बल्कि चांदी की परत वाली इलायची का प्रचार किया था। साथ ही ये दलील भी दी गई है कि उपभोक्ता आयोग को इस मामले की सुनवाई का अधिकार क्षेत्र नहीं है।

SRK, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के मामले की पृष्ठभूमि

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ‘विमल इलायची’ के विज्ञापनों में नजर आए हैं। दरअसल, ये ब्रांड पान मसाले से भी जुड़ा माना जाता है, इसलिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इसे प्रतिबंधित उत्पादों के संभावित सरोगेट और अप्रत्यक्ष प्रचार के रूप में देखा।

प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में तुकाराम मुंडे ने बताया था कि सरोगेट विज्ञापन से जुड़े नोटिस 2018 के ‘विज्ञापन और दावे’ नियमों के तहत आते हैं, जो 2019 से लागू हैं। उनके अनुसार, इन नियमों के तहत विज्ञापनदाता या फिर प्रमोटर की भी बराबर जिम्मेदारी होती है कि जिस उत्पाद का प्रचार किया जा रहा है, वह सच हो।

Updated on:
29 Nov 2026, 6:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘निकाह’ फेम अभिनेता दीपक पाराशर की बिगड़ी तबीयत, वीडियो में चिल्लाने की आई आवाजें, फैंस हुए चिंतित

‘ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता’, भुवन बाम के वायरल वीडियो पर भड़के यूजर्स, NCW से लगाई कार्रवाई की गुहार!

‘दिमाग की कच्ची…’, अरिश्फा को लेकर अभिनेता नमन शॉ ने दिया रिएक्शन, बोले- मैं खुद को गुल्लू में देखता हूं

दीपक काजिर की पिटाई वाले दावे पर भड़कीं उपासना सिंह, एक्टर पर लगाए महिलाओं से बदसलूकी और गाली देने के आरोप

भारत में नहीं दिखेगी पाकिस्तानी सीरीज फवाद-माहिरा की ‘जो बच्चे हैं संग समेट लो’, सरकार की एडवाइजरी के बाद नेटफ्लिक्स का बड़ा फैसला