मनोरंजन

जारी रहेगा सलमान की धमाकेदार फिल्मों का सिलसिला, अब कोरियाई फिल्म के रीमेक में दिखाएंगे ‘जलवा’

लमान खान इन दिनों कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ट्यूबलाइट में काम कर रहे हैं। यह फिल्म इस वर्ष ईद के अवसर पर प्रदर्शित होगी।
less than 1 minute read
Feb 12, 2017
Feature image

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान कोरियाई फिल्म के रीमेक में काम करने जा रहे हैं। सलमान खान इन दिनों कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ट्यूबलाइट में काम कर रहे हैं। यह फिल्म इस वर्ष ईद के अवसर पर प्रदर्शित होगी।

चर्चा है कि इसके बाद सलमान खान एक कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' के रीमेक में काम करेंगे और इस फिल्म को अली अब्बास निर्देशित करेंगे।

अली ने इससे पहले सलमान को फिल्म 'सुल्तान' में निर्देशित किया था। चर्चा है कि फिल्म को भारत की कहानी में ढाला जाएगा और इसकी पृष्ठभूमि भारत-पाकिस्तान की कहानी पर आधारित होगी।

फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की होगी जो बचपन में विभाजन का दर्द झेलता है पर अपने परिवार को हमेशा साथ रखने का वादा करता है। इस वादे को पूरा करने में उसे 60 साल लग जाते हैं और 60 साल में कितना कुछ बदल जाता है, यही फिल्म का मूल होगा।

Published on:
12 Feb 2017 01:47 pm
Also Read
View All
‘समय रैना, सॉरी’, फराह खान ने अचानक कॉमेडियन से क्यों मांगी माफी? सबा इब्राहिम के व्लॉग में हुआ मजेदार किस्सा

Oscars 2027: मराठी फिल्म ‘गोंधल’ बनी भारत की आधिकारिक एंट्री, IFFI में जीत चुकी है सिल्वर पीकॉक

रणबीर की रामायण में ‘लक्ष्मण’ के रोल के लिए हो गए थे रिजेक्ट, अब ‘रामायण कथा’ में निभा रहे राम का किरदार, जानें कौन हैं देव शर्मा

30 साल का एज गैप, परिवार की नाराजगी और फिर शादी, सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बताया- मां ने पकड़ लिए थे पैर, फिर हुआ वायरल

समय रैना के ‘लेटेंट’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी-भुवन बाम की जोड़ी देख फैंस बोले- ‘आज का एपिसोड खतरनाक होने वाला है’