मनोरंजन

कश्मीरवासियों को सलमान से मिला नायाब तोहफा

बॉलीवुड के दंबग स्टार सलमान खान अभी कुछ दिनों पहले कश्मीर में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए थे जहां उन्होंने कुछ लोगो को टीवी सेट दिये है ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2015, 12:47 PM IST
Feature image

बॉलीवुड के दंबग स्टार सलमान खान अभी कुछ दिनों पहले कश्मीर में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए थे जहां उन्होंने कुछ लोगो को टीवी सेट दिये है । सलमान खान की गिनती हमेशा उन सितारों में होती है, जो मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं।

सलमान खान ने कुछ कश्मीरियों को टीवी सेट दिए हैं,जो कि खरीद नहीं सकते थे। पिछले दिनों सलमान अपनी फिल्म ''बजरंगी भाईजान की शूटिंग को लेकर कश्मीर में थे।

इस दौरान उन्होंने देखा कि लोगों में फिल्म की शूटिंग को लेकर बहुत उत्साह है। इस बात से प्रभावित होकर सलमान की टीम के सदस्यों ने पहले ही कुछ लोगों के घर में टीवी सेट लगवा दिए।

इससे पहले सलमान ने कश्मीर में चार बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का जिम्मा भी लिया था। शूटिंग के दौरान करीना कपूर ने भी अपने कुछ कपड़े और गहने कश्मीरी लड़कियों को दान में दे दिए थे।

उल्लेखनीय है कबीर खान निर्देशित बजरंगी भाईजान में सलमान खान ,करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की अहम भूमिका है । यह फिल्म ईद के अवसर पर 18 जुलाई को प्रदर्शित होगी ।

Published on:
Also Read
View All
रामानंद सागर की ‘रामायण’ के कलाकारों को वरुण ग्रोवर ने सुनाई खरी-खोटी? बोले- नई फिल्म पर ऐसे हक जताते हैं, जैसे

‘रामायण’ में सिर्फ राम-रावण नहीं, सीता, शूर्पणखा और कैकेयी इन 3 महिलाओं के फैसलों ने लिखी थी युद्ध की कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के MeToo आरोपों पर फिर छिड़ी बहस, महेश मांजरेकर बोले- नाना को बेवजह झेलना पड़ा सबकुछ

‘हड्डी में क्रैक आ गया है’, दर्द से खड़े भी नहीं हो पा रहे ‘जोश’ फेम शरद कपूर, वॉकर के सहारे चलने का वीडियो वायरल

‘गिरा और फिर सो गया’, 81 की उम्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हुए टिन्नू आनंद, अब सुनाई हादसे की पूरी कहानी