मनोरंजन

कभी कवि के तौर पर नहीं मिलती थी पहचान, समय रैना के शो ने बदल दी जिंदगी, अब खरीदा आलीशान घर

Keshav Jha Poet Comedian: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' ने कवि और कॉमेडियन एक्टर केशव झा की जिंदगी बदल दी है। शो के बाद केशव ने अपनी कमाई से नया घर खरीद लिया है और देश भर में 35 से ज्यादा शोज कर चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 12:48 PM IST
Indias Got Latent
समय रैना के शो में छलका कवि केशव झा का दर्द (सोर्स: X-@gulooooona)

Indias Got Latent Season 2: कॉमेडियन समय रैना के फेमस शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन का समापन हो चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले में कई मजेदार खुलासे हुए, जिनमें कवि और हास्य एक्टर केशव झा की सफलता की कहानी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। कभी कवि के रूप में पहचान और सम्मान के लिए संघर्ष करने वाले केशव ने बताया कि कैसे इस शो ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी और आज वे अपनी कमाई से एक नया घर खरीदने में कामयाब रहे हैं।

समय रैना के शो ने बदली जिंदगी

शो के फिनाले के दौरान समय रैना ने पैनलिस्ट रफ्तार, साहिल काले और बल घई की मौजूदगी में कंटेस्टेंट्स से बातचीत की। जब समय ने केशव झा से पूछा कि शो में आने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आया, तो केशव ने खुलकर अपने दिल की बात रखी।

उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से अपनी कला के लिए लोगों से जो प्यार और सम्मान मिला है, वो उनके लिए बहुत मायने रखता है। केशव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "इस शो ने ही मुझे बनाया है।" उन्होंने आगे बताया कि शो से मिलने वाली लोकप्रियता के बाद उन्होंने देश भर में लगभग 35 लाइव शो किए हैं।

कमाई से खरीदा नया घर, लिखी किताब

जब समय ने उनसे शो के बाद हुई कमाई के बारे में पूछा, तो केशव ने अपने जवाब से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अच्छी खासी कमाई कर ली है और अपनी मेहनत के पैसों से एक घर भी खरीद लिया है।

इसके अलावा, केशव ने ये भी बताया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के पहले सीजन में दिखने के बाद उन्होंने कई अन्य रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है, जो अभी रिलीज होने बाकी हैं। इसके साथ ही, वो अपनी कला के साथ-साथ हिंदी में मास्टर डिग्री भी हासिल कर रहे हैं और शो की सफलता के बाद उन्होंने एक किताब भी लिख डाली है। फिनाले के दौरान समय रैना ने सभी कंटेस्टेंट्स को 1-1 लाख रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित भी किया।

समय रैना का इंडिया टूर 2027

सीजन 2 के समापन पर समय रैना ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट भी शेयर किया। उन्होंने अपने सफर को 'आइकॉनिक' बताते हुए लिखा कि पिछले दो सालों में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और वो इस सफर में काफी परिपक्व हुए हैं। समय ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए घोषणा की कि वो अगले साल यानी फरवरी 2027 से देश के सबसे बड़े कॉमेडी टूर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस टूर की शुरुआत 6 और 7 फरवरी को दिल्ली से होगी, जिसके बाद वो बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, जयपुर और हैदराबाद में परफॉर्म करेंगे।

Updated on:
16 Nov 2026, 12:48 PM IST
Published on: