मनोरंजन

समय रैना को लेकर कुशा कपिला ने कही थी ये बात, अब दिवाली की तस्वीर ने फिर छेड़ा पुराना विवाद, सुलह की चर्चा

Kusha Kapila Viral Photo: समय रैना और कुशा कपिला की दिवाली पार्टी की तस्वीर वायरल होने के बाद सुलह की चर्चा तेज है। जानें 2024 के रोस्ट शो के बाद कुशा ने क्या कहा था।
3 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 12:01 PM IST
Kusha Kapila Viral Photo
समय रैना के साथ दिवाली पार्टी में दिखीं कुशा कपिला (सोर्स: instagram-itrhofficial)

Samay Raina Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों की दिवाली पार्टी की एक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद उनके बीच सुलह की अफवाहें लगाई जाने लगी हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि कुशा पहले साफ कह चुकी हैं, “मैं समय की दोस्त नहीं हूं।” ऐसे में दोनों की साथ में सामने आई तस्वीर ने पुराने विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है।

बता दें, कुशा और समय हाल ही में लग्जरी फैशन ब्रांड 'इत्र' (Itrh) की दिवाली पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद ब्रांड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों की एक तस्वीर शेयर की गई। इस फोटो में मरून कुर्ता पहने समय, कुशा की तरफ देखते नजर आ रहे हैं, जबकि कुशा कैमरे के सामने सरल अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीर से ऐसा लग रहा है कि दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। हालांकि, इस तस्वीर से उनके बीच सुलह की पुष्टि नहीं होती है।

कुशा कपिला इंस्टा स्टोरी

रोस्ट शो में शुरू हुआ था विवाद

समय रैना और कुशा कपिला के बीच विवाद साल 2024 में आशीष सोलंकी के शो 'द प्रिटी गुड रोस्ट शो' के दौरान शुरू हुआ था। शो में समय ने कुशा पर कई टिप्पणियां की थीं। इनमें उनके पूर्व पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक को लेकर किए गए मजाक भी शामिल थे। समय ने कुशा को 'गोल्ड डिगर' कहकर भी ताना मारा था।

रोस्ट के दौरान समय ने कुशा के पालतू कुत्ते को लेकर भी कमेंट की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुत्ता आधा समय कुशा के साथ रहता है और बाकी समय खुश रहता है। इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि कुत्ते को जोरावर को दे देना चाहिए, ताकि उनकी जिंदगी में कम से कम एक कुत्ता तो हो। दरअसल, इस रोस्ट के बाद दोनों के बीच अनबन की चर्चा होने लगी थी। बाद में कुशा ने भी बताया कि उस घटना का उन पर गहरा असर पड़ा था।

'उस दिन की शर्मिंदगी से उबरने में थेरेपी लेनी पड़ी'

इस साल की शुरुआत में कुशा ने समय के साथ अपने नाम को जोड़े जाने वाली सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि रोस्ट के दौरान उन्हें जिस शर्मिंदगी और मजाक का सामना करना पड़ा, उससे उबरने में काफी समय लगा और उन्हें थेरेपी भी लेनी पड़ी।

कुशा ने कहा था कि उनकी इच्छा है कि वो रोस्ट कभी हुआ ही न होता। उन्होंने यह भी बताया कि समय के मुश्किल दौर में उन्होंने उनका मजाक नहीं उड़ाया और कई पब्लिकेशंस के उन अनुरोधों को भी ठुकरा दिया, जिनमें उनसे समय के खिलाफ बोलने के लिए कहा गया था।

कुशा ने कहा था- 'मैं कभी लेटेंट पर नहीं जाऊंगी'

समय के साथ अपने रिश्ते पर सफाई देते हुए कुशा ने साफ कहा था, “मैं समय की दोस्त नहीं हूं। मैं कभी भी 'लेटेंट' पर नहीं जाऊंगी।” उन्होंने ये भी कहा था कि दोनों ने अच्छे संबंध बनाए रखने और जो कुछ हुआ, उसे समझकर आगे बढ़ने की कोशिश की थी। उनके मुताबिक, दोनों ने इंटरनेट पर एक-दूसरे के बारे में बात न करने का फैसला किया था।

अब दिवाली पार्टी की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, न तो इस तस्वीर से सुलह की पुष्टि होती है और न ही दोनों की ओर से रिश्ते में बदलाव को लेकर कोई नया बयान सामने आया है।

Updated on:
27 Oct 2026, 12:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मेहनत और संघर्ष का 10% भी नहीं दिखाया’, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पर बोलीं बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम

‘उम्मीद है रिया चक्रवर्ती फिल्म देखकर खुद को सही महसूस करेंगी’, ‘पूजा मेरी जान’ की निर्देशक ने सुशांत की जिंदगी से प्रेरित फिल्म पर की बात

‘राजनीतिक मुद्दों पर बोलना कलाकारों का फैसला’, अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने आदोलनों पर दिया बयान, हिजाब पर कही बड़ी बात

हाउसिंग सोसाइटी पर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा, लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- 4-5 आदमियों ने मुझे परेशान किया

पौराणिक म्यूजिकल ‘महाबली’ में रावण बने हैं आर्य बब्बर! आदिपुरुष में सैफ अली खान और रामायण में यश के किरदार पर दिया बयान