मनोरंजन

समय रैना ने रचा इतिहास, 10 लाख पेड मेंबर्स वाले दुनिया के पहले यूट्यूबर बने, YouTube ने भी लगाई मुहर

India's Got Latent Season 2: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना दुनिया भर में 10 लाख पेड चैनल मेंबर्स हासिल करने वाले पहले यूट्यूबर बन गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 12:16 PM IST
India's Got Latent Season 2
विवादों के दो साल बाद समय रैना की बड़ी छलांग (सोर्स: X-indiasgotlatent's)

Stand Up Comedian Samay Raina: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने डिजिटल कंटेंट की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। वो दुनिया भर में 10 लाख (एक मिलियन) पेड चैनल मेंबर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले यूट्यूबर बन गए हैं। बता दें, गूगल इंडिया ब्लॉग पर प्रकाशित एक हालिया पोस्ट के जरिए यूट्यूब ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है।

यूट्यूब ने दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव बनाने के लिए समय रैना को बधाई दी है। प्लेटफॉर्म ने उनके सफर की सराहना करते हुए कहा कि ग्रैंडमास्टर्स के साथ हंसी-मजाक करने से लेकर ‘India's Got Latent’ जैसा शो तैयार करने तक, समय ने अपने चैनल को लाखों लोगों के लिए एक बेहतरीन वर्चुअल हैंगआउट में बदल दिया है।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन का मिला बड़ा फायदा

समय को ये मुकाम उनके फेमस शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के समापन के कुछ ही दिनों बाद हासिल हुआ है। इस सीजन को यूट्यूब के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम किया गया था। इसमें सबसे खास बात ये रही कि इसके कुछ चुनिंदा एपिसोड केवल उनके यूट्यूब चैनल के पेड मेंबर्स के लिए ही जारी किए गए थे, जिससे चैनल की सदस्यता में भारी उछाल देखने को मिला।

दरअसल, करीब 2 साल पहले समय इसी कॉमेडी शो को लेकर एक बड़े विवाद में भी घिर गए थे। उस दौर के बाद अब वैश्विक स्तर पर ये रिकॉर्ड बनाना उनके करियर के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि, इस बड़ी उपलब्धि पर समय रैना की ओर से अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

भारत में तेजी से बढ़ रहा है पेड मेंबरशिप का चलन

गूगल इंडिया ब्लॉग के अनुसार, समय रैना की यह कामयाबी बताती है कि दर्शक अब अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को सीधे आर्थिक रूप से सपोर्ट करने के लिए पेड मेंबरशिप अपना रहे हैं।

खबरों के अनुसार, अकेले जून 2026 में भारत के 12 लाख से अधिक यूजर्स ने कम से कम एक यूट्यूब चैनल की मेंबरशिप खरीदी। इस बढ़ते रुझान की वजह से भारतीय क्रिएटर्स की मेंबरशिप से होने वाली कुल कमाई में पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Updated on:
27 Nov 2026, 12:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव

कश्मीरा शाह ने किया बेटे को लेकर इमोशनल पोस्ट, बोलीं- आंखों में आंसू आ गए, सुनीता आहूजा का रिएक्शन हुआ वायरल

‘धुरंधर’ की सिंगर रेबल के साथ हुआ बड़ा हादसा, चेहरे से टकराया ड्रोन, फैंस हुए चिंतित

Gunmaaster G9 X Review: इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ दर्शकों की कसौटी पर उतरी खरी या हुई निराशा? पढ़ें लोगों के रिएक्शन्स

Gunmaaster G9 Review: इमरान हाशमी का दमदार एक्शन, अपारशक्ति का खूंखार अंदाज और हिमेश रेशमिया का मेलोडियस संगीत, जानें कैसी है फिल्म