मनोरंजन

ये हॅाट एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दौरान हो गई थी 102 किलो की, मानसिक रूप से परेशान होकर खुद को दुनिया से कर लिया था दूर

हाल में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी दो फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में समीरा ने साल 2015 में प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन और मौजूदा फिगर को शेयर किया है।
2 min read
• •
Updated: 1 May 2019, 9:53 AM IST
ये हॅाट एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दौरान हो गई थी 102 किलो की, मानसिक रूप से परेशान होकर खुद को दुनिया से कर लिया था दूर
ये हॅाट एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दौरान हो गई थी 102 किलो की, मानसिक रूप से परेशान होकर खुद को दुनिया से कर लिया था दूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस sameera reddy देश की हॅाट एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। लेकिन शादी के बाद से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। हाल में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी दो फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में समीरा ने साल 2015 में प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन और मौजूदा फिगर को शेयर किया है।

समीरा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे लिए ये शेयर करना बहुत जरूरी है क्योंकि महिलाओं को ये जानना जरूरी है कि संघर्ष रियल होता है। उन्होंने बताया कि साल 2015 में जब उनका बेटा हंस हुआ था तब उनका वजन 102 किलो तक पहुंच गया था। जिसके बाद वो काफी परेशान रहने लगी थीं।'

समीरा ने आगे लिखा,' जब मेरा वजन बढ़ गया था उस वक्त मैं मानसिक रूप से परेशान थी। मुझे ये कहने में कोई दिक्कत नहीं है कि उस वक्त मेरा कॉन्फिडेंस बहुत कम हो गया था। मुझमें इतनी ताकत नहीं थी कि इतने सालों तक फिट रहने के बाद मैं इस तरह से लोगों के सामने आउं इसलिए मैं लोगों की नजरों से दूर हो गई थी।'

हालांकि अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में समीरा काफी फिट नजर आ रही हैं। बता आजकल एक्ट्रेस को कई बार अपने बेटे के साथ स्पॅाट किया जाता है।

Updated on:
1 May 2019, 9:53 AM IST
Published on: