एक्टर ने बताया कि जब वह आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा में थे, तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। महज 12 साल की उम्र में अपनी जिंदगी के उस अंधकारमय दौर को याद करते हुए मनीष ने बेहद दिल दहला देने वाली बात कही, "अगर मुझे एक शब्द में कहना हो, तो 'मैंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।'" साथी कंटेस्टेंट गुल्लू ने उनकी इस हालत को समझते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि यदि वह असहज महसूस कर रहे हैं तो उन्हें इसके बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। मनीष ने शेयर किया कि इस दर्दनाक घटना के बारे में केवल उनकी मां और उनकी पत्नी पूनम ही जानती हैं।