मनोरंजन

जेल का भयानक अनुभव बताते हुए रोने लगीं अभिनेत्री, संदीपा विर्क का फिर छलका दर्द

Sandeepa Virk Shares Jail Experience: अभिनेत्री संदीपा विर्क ने एक बार फिर जेल में कड़वे अनुभव को साझा किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें बार-बार नंगा किया गया।
2 min read
• •
May 12, 2026
Sandeepa Virk Shares Jail Experience
Sandeepa Virk Shares Jail Experience (सोर्स- एक्स)

Sandeepa Virk Shares Jail Experience: फिल्मी दुनिया से जुड़ी अभिनेत्री और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर संदीपा विर्क इस समय अपने करियर से ज्यादा निजी संघर्षों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लगभग 6 करोड़ रुपये से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम सामने आने के बाद उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में चार महीने तक रहना पड़ा। अब जमानत मिलने के बाद संदीपा ने जेल के भीतर बिताए अपने कठिन दिनों और वहां की भयावह परिस्थितियों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह गए।

जेल के अंदर का भयानक अनुभव किया शेयर (Sandeepa Virk Shares Jail Experience)

संदीपा विर्क ने एक बार फिर जेल में कड़वे अनुभव को साझा किया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया है कि उन्हें बार-बार जेल में नंगा किया गया। संदीपा ने कहा कि कोर्ट में हाजिरी लगाने के बाद बस में बिठाने से पहले भी एक बार फिर सबके सामने नंगा किया जाता है।

उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि जरा सोचिए आप मुझे 3-3 बार नंगा किया जाता था। लोगों को लगता है कि जेल चली गई और बस। उसके बाद क्या-क्या होता है वो मैं ही जानती हूं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें पिछले 4 महीने में 27 बार नंगा किया गया।

संदीपा ने सुनाई थी आपबीती

कुछ दिन पहले भी संदीपा ने अपनी आपबीती को साझा किया था। संदीपा विर्क ने ज्योत्सना बेदी संग बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि जेल के अंदर जाने की प्रक्रिया ही इतनी डरावनी और अपमानजनक है कि इंसान खुद की नजरों में गिर जाता है। संदीपा ने कहा, 'हमारे समाज और सिस्टम की सबसे बड़ी कमी यह है कि वह आपको दोषी साबित होने से पहले ही मुजरिम मान लेता है। जेल में एंट्री के समय जो 'चेकिंग' होती है, वह किसी भी महिला के आत्मसम्मान को तार-तार करने के लिए काफी है। ब्रेस्ट को उठाकर हर जगह से चेकिंग की जाती है।'

चेकिंग को लेकर कही थी ये बात

एक्ट्रेस ने जेल के अंदर की कड़वी हकीकत शेयर करते हुए बताया कि वहां ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी बहुत ही बदतमीजी से पेश आती हैं। उन्होंने बताया, 'जेल के अंदर जब महिलाओं की चेकिंग होती है, तो वह बहुत शर्मनाक होती है। जिन महिलाओं के ब्रेस्ट साइज बड़े होते हैं, उन्हें उठाकर चेक किया जाता है कि कहीं नीचे कुछ छिपाया तो नहीं गया है। यह सब कुछ बहुत रूड और असंवेदनशील तरीके से किया जाता है।'

Updated on:
12 May 2026 10:50 am
Published on:
12 May 2026 10:02 am
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

‘ढिंचैक पूजा की खिताब कोई और ले चुका है’, प्रीतम सिंह ने रीति तिवारी की गायकी पर यूं उड़ाया मजाक