
ScoutOP Controversy: 'बिग बॉस 20' में इन दिनों स्काउट यानी तन्मय सिंह का गुस्सा सुर्खियों में है। शो में काशवी का नाम बातचीत के बीच आने पर स्काउट अपना आपा खो बैठे। उन्होंने उदिति सिंह और अरिश्फा खान के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी दे दी। स्काउट ने साफ कहा कि उन्हें जो कुछ भी कहना है, सीधे उनसे कहें, लेकिन काशवी को इस मामले में शामिल न करें। उनके इस रिएक्शन का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी अलग- अलग राय रख रहे है।
दरअसल, बातचीत के दौरान उदिति ने काशवी का जिक्र किया और स्काउट को वीकेंड का वार में हुई बातों की याद दिलाई। इसके बाद स्काउट गुस्से में आ गए। उन्होंने उदिति से कहा कि अगर कोई बात है तो उनसे करें और काशवी को बीच में न लाएं।
स्काउट ने गुस्से में कहा, "जो बोलना है मुझे बोलो। काशवी को शामिल किया ना, तो नीचे से जमीन निकाल दूंगा, कहीं के नहीं रहोगे।" इस दौरान अरिश्फा खान भी बातचीत का हिस्सा थीं। स्काउट का ये सख्त अंदाज देखकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या काशवी का नाम लिए जाने पर उनका इस तरह भड़कना सही था या उन्होंने गुस्से में हद पार कर दी और सारी फालतू बातें कही।
स्काउट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग उदिति के समर्थन में नजर आए और उनके दोस्त के लिए खड़े होने की तारीफ की।
एक यूजर ने लिखा, 'जमीन हटा दें' वहीं दूसरे ने उदिति का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दोस्त का साथ दिया और स्काउट को उसी की भाषा में जवाब दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हिला दे जमीन स्काउट। जाओ उदिति!' जबकि एक यूजर ने कहा, 'गिल साहिबा अगर शामिल करें तो ठीक है, लेकिन दूसरे ऐसा करें तो परेशानी होती है।' वहीं एक और कमेंट में उदिति को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। फिलहाल इस पूरे मामले ने शो में स्काउट और उदिति के बीच तनाव को चर्चा में ला दिया है।