मनोरंजन

24 घंटे में 36 मिलियन व्यूज, ‘किंग’ के Tu Mil Jaaye के गाने ने ‘जवान’ और ‘आदिपुरुष’ के रिकॉर्ड तोड़े

Most Viewed Indian Song: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' ने 24 घंटे में यूट्यूब पर 36.3 मिलियन व्यूज हासिल किए और 'जवान' के 'जिंदा बंदा' का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 3:34 PM IST
Shah Rukh Khan
शाहरुख की 'किंग' ने तोड़ा अपनी ही फिल्म 'जवान' का रिकॉर्ड @AmitManoj5/@iamSrkfanking)

Shah Rukh Khan Movie King: शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) से खास तोहफा मिला। 2 नवंबर को फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हुआ और देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया। दीपिका पादुकोण की झलक वाले इस रोमांटिक ट्रैक ने रिलीज के पहले 24 घंटों में यूट्यूब पर 36.3 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए। इसके साथ ही ये पहले दिन सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भारतीय फिल्म गाना बन गया है।

सभी प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर गाने को 24 घंटे में 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, यूट्यूब पर इसे 4.9 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ 'तू मिल जाए' (Tu Mil Jaaye) ने शाहरुख की ही फिल्म 'जवान' के गाने 'जिंदा बंदा' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

'जवान' से 'आदिपुरुष' तक के गानों को छोड़ा पीछे

इससे पहले किसी भारतीय फिल्म के गाने को पहले 24 घंटों में सबसे ज्यादा यूट्यूब व्यूज मिलने का रिकॉर्ड शाहरुख खान की 2023 में आई फिल्म 'जवान' के नाम था। 'जिंदा बंदा' को रिलीज के पहले दिन 34.6 मिलियन व्यूज मिले थे। अब 'तू मिल जाए' ने 36.3 मिलियन व्यूज के साथ ये आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा शाहरुख के नए गाने ने 'सत्यप्रेम की कथा' के 'गुज्जू पटाका' को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसे पहले 24 घंटों में 34 मिलियन व्यूज मिले थे। वहीं, 'आदिपुरुष' के 'जय श्री राम' को 32.2 मिलियन और 'राम सिया राम' को 32.1 मिलियन व्यूज मिले थे। 2025 में आई 'सिकंदर' के गाने 'सिकंदर नाचे' को पहले दिन 31.9 मिलियन व्यूज मिले थे।

हालांकि, सभी तरह के म्यूजिक वीडियो की 24 घंटे की व्यूअरशिप रैंकिंग में स्वतंत्र म्यूजिक रिलीज अब भी आगे हैं। बादशाह का 'पागल' 75 मिलियन व्यूज के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। गुरु रंधावा का 'नैन बंगाली' 71.4 मिलियन, बी प्राक का 'फिलहाल 2 - मोहब्बत' 51 मिलियन और गुरु रंधावा-पिटबुल का 'स्लोली स्लोली' 38 मिलियन व्यूज के साथ 'तू मिल जाए' से आगे हैं।

शाहरुख-दीपिका की जोड़ी ने फिर जीता फैंस का दिल

'तू मिल जाए' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्साह है। गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने गाया है, जबकि इसका संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। इस ट्रैक से इंटरनेशनल पॉप स्टार एड शीरन भी जुड़े हैं।

वीडियो में रोमांस के साथ एक्शन और दमदार डायलॉग्स भी देखने को मिलते हैं। इससे दर्शकों को फिल्म 'किंग' की दुनिया की झलक मिलती है। दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों 'हैप्पी न्यू ईयर', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं।

Updated on:
3 Nov 2026, 3:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘वे DM में मेरी पत्नी और बहन को गालियां दे रहे हैं’ बिग बॉस 20 के आसिफ खान का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- हद पार मत करो!

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

‘स्पॉइलर कपूर’ की फिर हुई वापसी! ‘रामायण 2’ से पहले ही ‘रामायण 3’ का हिंट दे गए रणबीर, फैंस बोले- भाई, थोड़ा सस्पेंस रहने दो